{"_id":"6139f2e78ebc3ef9751a49a4","slug":"etawah-news-73-polling-places-will-increase-proposal-sent-to-commission-etawah-news-knp6510345154","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 73 मतदेय स्थल बढ़े, दो किमी से कम होगी दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 73 मतदेय स्थल बढ़े, दो किमी से कम होगी दूरी
विज्ञापन
फोटो संख्या 01- कलक्ट्रेट सभागार में बैठक में भाग लेती डीएम श्रुति सिंह
- फोटो : ETAWAH
इटावा। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में मतदेय स्थलों का संभाजन 1200 से अधिक मतदाताओं के आधार पर किया गया है। इसके तहत जिले में 73 मतदेय स्थल बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार कर आयोग को भेजा गया है।
ताकि मतदाताओं को मतदेय स्थल तक पहुंचने के लिए 02 किमी से अधिक दूरी तय नहीं करनी पड़े। यह बात डीएम श्रुति सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में बैठक में बताई।
डीएम ने कहा कि विधायक/ राजनीतिक दलों के अध्यक्षों से मतदेय स्थलों के संबंध में जो सुझाव प्राप्त हुए थे। उन सुझावों की संबंधित उप जिलाधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण कर जांच के उपरांत अपनी आख्या प्रस्तुत की।
विज्ञापन
जिन पर सभी उपस्थित राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने अपनी सहमति व्यक्त की। इस आधार पर मतदेय स्थल स्वीकृति के लिए निर्वाचन आयोग को भेजी गई है।
एडीएम जय प्रकाश ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जसवंतनगर में पूर्व में 448 मतदेय स्थल थे, यहां 32 स्थल बढ़ाए गए हैं। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र में 430 मतदेय स्थल थे यहां 14 स्थल बढ़ाए गए हैं। विधानसभा निर्वाचन भरथना (अजा) में पूर्व में 483 मतदेय स्थल थे यहां 27 स्थल बढ़ाए गए हैं।
बैठक में विधायक सावित्री कठेरिया, हरि नारायन बाजपेयी, कर्मराज यादव, विक्रम अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सपा गोपाल यादव, चंदन सिंह बघेल, प्रेम शंकर यादव, बसपा नीरज जाटव, पल्लव दुबे, विनोद जाटव बसपा मुख्य सेक्टर प्रभारी कानपुर मंडल, उप जिलाधिकारी सदर सिद्धार्थ, हेम सिंह आदि रहे।