फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,12 people arrested for stealing businessman's house

पेप्सी एजेंसी मालिक की लाखों की तिजोरी पार करने वाले 12 लोग गिरफ्तार

Mon, 02 Aug 2021 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
etawah news,12 people arrested for stealing businessman's house
फोटो संख्या 23- पुलिस गिरफ्त में शीतल पेय विक्रेता के घर में चोरी करने वाले महिला समेत 12 लोग - फोटो : ETAWAH
इटावा। बकेवर पुलिस ने व्यापारी के घर से तिजोरी चोरी करने वाले 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से चोरी के जेवर, रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि कस्बा निवाड़ीकला निवासी शहाबुद्दीन जो एक शीतलपेय कंपनी का संचालन करते है।
विज्ञापन

उनके घर में शुक्रवार करीब घुसे चोर आलमारी में लगी तिजोरी किसी तरह निकाल कर ले गए थे। व्यापारी ने सात लाख रुपये नगद व दो सौ ग्राम सोना चोरी होने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की तो करीब चार लाख रुपये उनके पास ही मिल गया था। पुलिस शेष रुपये व गायब जेवरों समेत चोरों की तलाश कर रही थी।
पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर रविवार देर रात इंद्रापुर बंबा पुलिया के पास बैठे आरोपी नीलेश समेत सात लोगों को पकड़ लिया। पुलिस को उनके पास से नगदी, चोरी किए हुए जेवर, चोरी में इस्तेमाल करने वाले औजार, तीन तमंचे, छह कारतूस व चार चाकू बरामद हुए।
पुलिस का दावा है कि पकड़े गए सातों लोग बंबा पुलिया के पास बैठकर कहीं और चोरी करने की योजना बना रहे थे। इससे पहले वह कहीं चोरी की वारदात को अंजाम देते पुलिस ने उन्हें मौके से पकड़ लिया।
माता-पिता व बहनों को छुपाने के लिए दिए थे जेवर
एसएसपी ने बताया कि शहाबुद्दीन के घर से तिजोरी चोरी कर उसमें रखे जेवरात निकाल कर आरोपी नीलेश उन्हें छुपाने के लिए जगह ढूंढ रहा था। जब उसे कोई तरकीब नहीं सूझी तो उसने चोरी के जेवरात अपनी मां सरोजनी देवी, पिता रामगोपाल दोहरे व बहन शांतिदेवी, रुबी देवी व पूजा को दे दिए थे। पुलिस टीम ने इस संबंध में आरोपी नीलेश से पूछताछ की और जेवरात उसके माता-पिता व बहनों के पास बरामद कर उनको भी गिरफ्तार कर लिया।
ये सामान मिला
पुलिस को आरोपियों के पास से दस चूड़ी, तीन हार, एक झूमर, एक नाक की बेसर, एक जोड़ी कान की झुमकी, एक मांग टीका, लोहे की तिजोरी, 2 लाख 96 हजार रुपये बरामद किए।
इनकी हुई गिरफ्तारी
बकेवर के इस्माइलपुर टडवा गांव निवासी नीलेश कुमार उर्फ सचिन दोहरे, उसके पिता रामगोपाल दोहरे, मां सरोजनी देवी, बहन पूजा, इकदिल के नगला चौहान निवासी शादीशुदा बहन शांति देवी, औरैया के थाना बिधूना, रुरुगंज गांव निवासी रुबी देवी, उसका पति महेंद्र सिंह दोहरे, निवाड़ी कला निवासी साथी अरमान, अभिषेक कुमार, अरुण सिंह बाथम, बड़ी निवाड़ी निवासी मोहित नागर व बकेवर के इंद्रावखी निवासी नितिन कुमार दोहरे

अपने शौक पूरा करने के लिए करते थे चोरी
आरोपी नीलेश कुमार, मोहित नागर, अभिषेक, अरमान व नितिन के बीच दोस्ती काफी पुरानी है। उनकी उम्र भी करीब 20 साल के आसपास है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह अपने शौक पूरा करने के लिए चोरी करते है। यह लोग चोरी के माल को आपस में बांट लेते थे, इसके बाद वह लोग कहीं घूमने निकल जाते थे। पुलिस के मुताबिक यह लोग पहले भी चोरी की घटना को अंजाम दे चुके है।

फोटो संख्या 23 आर- पुलिस ने बरामद किया चोरी का सामान

फोटो संख्या 23 आर- पुलिस ने बरामद किया चोरी का सामान- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed