फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,10 injured as auto overturns on culvert

पुलिया में पलटी ऑटो, दस लोग घायल

Mon, 02 Aug 2021 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
etawah news,10 injured as auto overturns on culvert
लवेदी। लखना से सवारियां भरकर चकरनगर जा रहा ऑटो लवेदी थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर रजबहा की पुलिया से टकराकर पलट गया। हादसे में दस सवारियां घायल हो गईं। इनमें से एक ही हालत गंभीर है।
विज्ञापन

लखना कस्बा के भोगनीपुर नया नहर पुल स्थित ऑटो स्टैंड से सोमवार को दस सवारियों को बैठाकर एक ऑटो चकरनगर जा रहा था। लवेदी के दाउदपुर गांव के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर विधीपुरा रजबहा की पुलिया से टकराकर पलट गया।
विज्ञापन

हादसे में इकदिल निवासी जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, घायल जगदीश, मोहित, ऋषि दोहरे, रूप सिंह, रजनी, संतोषी समेत नौ सवारियां निजी अस्पताल में इलाज कराकर अपने गंतव्य चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि लखना-चकरनगर मार्ग पर प्राइवेट बसों का संचालन बंद होने से 50 से अधिक ऑटो चलने लगे हैं। अधिक रुपये कमाने के चक्कर में यह लोग सवारियों के ठूंसकर भरते हैं, जिसके चलते इस मार्ग पर आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed