फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Mayawati's old habit of stabbing in the back: Shivpal

इटावा: पीठ में छुरा घोंपना मायावती की पुरानी आदत : शिवपाल

Sun, 01 Nov 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Etawah: Mayawati's old habit of stabbing in the back: Shivpal
फोटो संख्या 23 पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल उदघटन करते प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव - फोटो : ETAWHA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटावा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को सपा-बसपा की जंग पर चुटकी लेते हुए कहा कि मायावती का इतिहास पीठ में छुरा घोंपने का रहा है। बीजेपी के साथ पहले भी तीन बार सरकार बना चुकीं हैं। उन्हें पहले गिरेबान में झांकना चाहिए उनका खुद अपने विधायकों पर नियंत्रण नहीं है। उनके विधायक ही उन्हें छोड़ कर गए हैं।
पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित समारोह के दौरान बुआ भतीजे के रिश्ते पर पूछे गए सवाल पर कहा कि मुझे पहले ही कभी यह रिश्ता समझ नहीं आया था। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना व्यक्ति का विकास संभव नहीं है। शिक्षित व्यक्ति ही एक उत्कृष्ट समाज का निर्माण करता है। उन्होंने मातृभाषा हिंदी के अध्ययन को सर्वाधिक जरूरी बताते हुए विदेशी भाषाओं की अनिवार्यता खत्म किए जाने की बात कही।
विज्ञापन

कोरोना काल के दौरान उन्होंने सरकार के प्रयासों की आलोचना की और बढ़ रहे भ्रष्टाचार पर भी चिंता जताई। कहा जांच के नाम पर युवाओं को नौकरी से निकाला जा रहा है, जबकि उन्होंने मेहनत से परीक्षा पास की और नौकरी पाई। अर्थव्यवस्था चौपट हो चुकी है और आम आदमी परेशानियों से जूझ रहा है। बिना सोचे समझे लॉकडाउन लगाया गया, जिसके परिणाम अत्यंत गंभीर हुए हैं। प्रसपा अध्यक्ष ने शिक्षा के क्षेत्र में प्रबंधक कैलाश चंद्र यादव के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम को पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed