फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah-Kudrail bus service started

राहत: इटावा-कुदरैल बस सेवा शुरू

Sun, 15 Oct 2023 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 15 Oct 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Etawah-Kudrail bus service started
ताखा। कुदरैल और आसपास के 12 गांवों की 50 हजार की आबादी को परिवहन निगम की ओर से राहत दी गई है। अब बरौना से इटावा जाने वाली रोडवेज बस पांच किलोमीटर अंदर कुदरैल से होकर जाएगी। शनिवार को इटावा-कुदरैल बस सेवा का शुभारंभ हो गया। पहले दिन छह सवारियां कुदरैल से इटावा गईं।
विज्ञापन






अभी तक औरैया जिले के बरौना से इटावा डिपो की बस भरतिया कोठी से होकर इटावा निकल जाती थी। इससे कुदरैल और आसपास के 12 गांवों के लोगों को करीब पांच किलोमीटर दूर भरतिया कोठी तक निजी संसाधन अथवा पैदल जाना पड़ता था। इसके बाद वह बस पकड़ पाते थे। प्रतिदिन कुदरैल गांव व आसपास के गांवों को मिलाकर लगभग 40 से 45 लोगों का इटावा से आवागमन होता है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

इस समस्या को देखते हुए कुदरैल गांव के ग्राम प्रधान जिलेदार कश्यप, ग्रामीण संतोष तिवारी, रामाधार तिवारी, सुरेंद्र तिवारी और नवीन सविता समेत कई ग्रामीणों ने रोडवेज अधिकारियों को बस रुकवाने के लिए ज्ञापन दिया था। इस अधिकारियों की ओर से सहमति देने के बाद शनिवार से बस को बरौना से वाया कुदरैल होते हुए रवाना कराया गया। यह बस औरैया जिले के बरौना से सुबह सात बजे निकलेगी। साढ़े सात बजे कुदरैल पहुंचेगी और यहां प्राथमिक विद्यालय के पास 15 मिनट रुकेगी। पौने आठ बजे यहां से इटावा के लिए रवाना होगी। सरसईनावर होते हुए बस इटावा आएगी। वहीं, शाम को चार बजे इटावा से निकलकर 5:30 बजे कुदरैल पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुदरैल, नारायणपुर, शिवरा, रंपुरा, सुखैया, हवेली, सुजानपुर समेत करीब 12 गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगी। इन गांवों की लगभग 50 हजार की आबादी है। अब लोगों को पांच किलोमीटर दूर भरतिया कोठी तक पैदल या निजी संसाधन से नहीं जाना पड़ेगा।



--------------


वर्जन

एआरएम डीएम सक्सेना ने बताया कि कुदरैल गांव के लोगों की कई दिनों से मांग चल रही थी। ऐसे में क्षेत्र का सर्वे कराकर बस कुदरैल होते हुए आने का निर्णय लिया गया। उम्मीद है कि इससे ग्रामीणों को राहत मिलने के साथ ही परिवहन निगम की आय में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed