{"_id":"61cf426806e444779c2fbfd4","slug":"etawah-gwalior-route-will-change-its-face-etawah-news-knp672794017","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा-ग्वालियर मार्ग की बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा-ग्वालियर मार्ग की बदलेगी सूरत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदी। खस्ताहाल इटावा-ग्वालियर पर लोगों को जल्द गड्ढों से निजात मिलेगी। एनएच-92 हाईवे पर शनिवार से मरम्मत शुरू हो जाएगी। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने मार्ग निर्माण के लिए मिक्सिंग प्लांट का उद्घाटन किया।
सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि इटावा-ग्वालियर मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से आए दिन दुर्घटना होती हैं। हादसों में कई लोग जान गवां चुके हैं।
राष्ट्रीय राज मार्ग के अधिशासी अधिकारी एमके ठाकुर ने बताया कि भरथना चौराहे से उदी चंबल पुल तक मार्ग के नवीनीकरण के लिए छह करोड़ प्राप्त हो चुके हैं। सड़क निर्माण के लिए प्लांट लग चुका है। शनिवार से काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता ने बताया कि चंबल के नए पुल के साथ फोरलेन का प्रस्ताव पास हो गया है। क्षतिग्रस्त हो चुके चंबल पुल की जगह नए पुल के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है।
नया पुल और फोरलेन सड़क निर्माण से बरेली-ग्वालियर मार्ग पर आवागमन करने वालों को बड़ी सहूलियत होगी। मार्ग पर घंटों लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।
इस मौके पर बढ़पुरा ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेवा अशोक चौबे, मंडल अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, दिनेश भदौरिया आदि मौजूद थे।