{"_id":"5e20b9148ebc3e7da555d8cb","slug":"etawah-gram-panchayat-etawha-news-knp538864393","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर पंचायत सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर पंचायत सचिव निलंबित
विज्ञापन
इटावा। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर डीपीआरओ ने बैसाली घाट गांव के पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया है।
भरथना बीडीओ राजेश कुमार ने बताया कि 26 दिसंबर को एसडीएम इंद्रजीत सिंह और तहसीलदार गजराज सिंह यादव ने बैसाली घाट गोशाला का निरीक्षण किया था। निरीक्षण की सूचना पंचायत सचिव को एडीएम पंचायत के माध्यम से भिजवाई थी।
इसके बावजूद वे गोशाला नहीं पहुंचे। इस लापरवाही पर एसडीएम इंद्रजीत सिंह ने बीडीओ को पंचायत सचिव पर कार्रवाई का निर्देश दिया था। पंचायत सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। डीपीआरओ आरबी सिंह ने पंचायत सचिव प्रशांत पोरवाल को निलंबित कर दिया है। डीपीआरओ ने बताया कि प्रशांत को जिला मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। ब्यूरो