फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Food given to lioness given by drip

इटावा: ड्रिप से दिया जा रहा शेरनियों को भोजन, दोनों ने 24 घंटे पहले छोड़ दिया था खाना-पीना

Sat, 08 May 2021 10:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 08 May 2021 10:59 PM IST
सार

दोनों शेरनियों ने 24 घंटे पहले खाना-पीना छोड़ दिया था। सफारी के जानवरों के इलाज के लिए कोई स्थायी चिकित्सक नहीं है। एकमात्र संविदा चिकित्सक भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

विज्ञापन
Etawah: Food given to lioness given by drip
इटावा सफारी पार्क

विस्तार

इटावा सफाई पार्क की दोनों संक्रमित शेरनियों को ड्रिप के जरिये भोजन दिया जा रहा है। दोनों शेरनियों ने 24 घंटे पहले खाना-पीना छोड़ दिया था। सफारी के जानवरों के इलाज के लिए कोई स्थायी चिकित्सक नहीं है। एकमात्र संविदा चिकित्सक भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं।
विज्ञापन


अब जानवरों की सेहत एक अन्य संविदा चिकित्सक के भरोसे है। इटावा सफारी पार्क में 18 शेर-शेरनियों के अलावा अन्य जानवर हैं। इनकी सेहत पर नजर रखने के लिए कोई स्थायी चिकित्सक नहीं है। दो चिकित्सक संविदा पर हैं। इसमें पिछले महीने आए डाॅ. सर्वेश राय कोरोना संक्रमित हो गए हैं।
विज्ञापन


डाॅ. आरपी वर्मा (सेवानिवृत्त) भी संविदा पर सेवाएं दे रहे हैं। अब उन्हें के जिम्मे सफारी के सभी जानवरों की सेहत है। दो शेरनियों और एक डॉक्टर के संक्रमित होने के बाद सफारी में सतर्कता बढ़ा दी गई है। दोनों शेरनियों को आइसोलेट कर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 अन्य शेर शेरनियों को अलग रखा गया है। संक्रमित कर्मचारी भी आइसोलेशन में हैं। किसी भी गैर जरूरी व्यक्ति को जानवरों के पास जाने की इजाजत नहीं है। सफारी के वन क्षेत्राधिकारी विनीत कुमार सक्सेना ने बताया कि संक्रमित शेरनियों पर पूरी नजर रखी जा रही है। शनिवार को दोनों कुछ मूवमेंट करती दिखीं हैं लेकिन किसी ने भोजन लेना शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed