फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah-Fafund got the green signal, the journey to Kanpur became easy

इटावा-फफूंद को हरी झंडी, सुगम हुआ कानपुर तक का सफर

Mon, 18 Apr 2022 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Etawah-Fafund got the green signal, the journey to Kanpur became easy
इटावा स्टेशन पर मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाते भाजपा सांसद डाॅ.रामशंकर कठेरिया और सपा सांसद प्रो.र - फोटो : ETAWAH
इटावा। इटावा से कानपुर आना-आना रविवार से और सुगम हो गया। भाजपा सांसद डॉ.रामशंकर कठेरिया और सपा के राज्यसभा सांसद प्रो.राम गोपाल यादव ने इटावा तक विस्तारित मेमू ट्रेन को शाम 5:35 बजे हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन प्रतिदिन सुबह पांच बजे इटावा स्टेशन से रवाना होकर 8:10 बजे कानपुर पहुंचेगी। शाम 7:05 बजे कानपुर से चलकर रात में 10:30 बजे इटावा आएगी। डीआरएम प्रयागराज मंडल मोहित चंद्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सांसद कठेरिया ने डीआरएम से कहा कि उज्जैन से भिंड तक चलने वाली ट्रेन का इटावा तक कराएं। औरेया और इटावा से महाकाल के दर्शन करने जाने वाले लोगों को सुविधा हो जाएगी। सांसद ने फुटओवर ब्रिज का भी लोकार्पण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रमाकांत शर्मा, जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता, शिवाकांत चौधरी, प्रशांत राव चौबे, सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रामगोपाल यादव हमारे गुरु हैं : कठेरिया
सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने कहा राज्यसभा सदस्य प्रो. रामगोपाल यादव हमारे गुरु हैं। मैं जिस कॉलेज में पढ़ा हूं, उसमें वह प्रोफेसर रहे हैं। कठेरिया ने कहा कि इटावा के लोग जागरूक हैं। वह अपने अधिकारों को लेना जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन सस्ती है, इसी से करें सफर : रामगोपाल
सांसद प्रो.रामगोपाल यादव ने मेमू ट्रेन का इटावा तक विस्तार कराने की सांसद कठेरिया के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ट्रेन का सफर बस और निजी वाहनों के मुकाबले सस्ता है। उन्होंने लोगों से ट्रेन से ही सफर करने की अपील की। उन्होंने डीआरएम से कहा कि ट्रेन लेट न हो, इसका ध्यान जरूर रखें। सांसद कठेरिया से कहा कि इस समय रेलमंत्री काफी अच्छे हैं, उनके सामने मांग रखें वह जनहित में तुरंत मान जाएंगे।
भरथना स्टेशन पर हुआ सांसद का स्वागत
भरथना। मेमू ट्रेन के भरथना स्टेशन पहुंचने पर सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया का व्यापारियों व भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। श्रीभगवान पोरवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष विमल पोरवाल, सभासद हरिओम दुबे, पंकज दुबे, प्रभाकर तिवारी, प्रशांत शाक्य, रामप्रकाश तिवारी, उमेश गुप्ता शामिल रहे। मुरी, संगम और महानंदा एक्सप्रेस और गोमती एक्सप्रेस के ठहराव के लिए ज्ञापन भी दिया।

सिग्नल फेल होने से पौन घंटे रहा बाधित ट्रैक
इटावा। स्टेशन से कुछ दूर रामनगर फाटक केबिन के पास रिले रूम में तकनीकि खराबी से सिग्नल फेल हो गया। इससे करीब पौन घंटा यातायात बाधित रहा। दोपहर 12:40 बजे खराबी आई थी। दिल्ली जाने वाली स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस, मालगाड़ी समेत चार ट्रेनें रुकीं रहीं। डीआरएम मोहित चंद्रा को टूंडला रुकना पड़ा। वह दोपहर 1:45 बजे मालगाड़ी से फफूंद स्टेशन पहुंचे। वहां से मेमू ट्रेन से सांसद कठेरिया के साथ इटावा आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed