{"_id":"603e78038ebc3e8ccb01f07e","slug":"etawah-exhibition-extended-for-two-weeks-etawha-news-knp61518924","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सप्ताह के लिए बढ़ाई गई इटावा नुमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सप्ताह के लिए बढ़ाई गई इटावा नुमाइश
विज्ञापन
28 जनवरी से शुरू हुआ ऐतिहासिक इटावा महोत्सव लगभग एक माह की अवधि पूर्ण होने पर संपन्न हो गया। मंगलवार को डीएम श्रुति सिंह ने समापन समारोह में इटावा महोत्सव समापन की औपचारिक घोषणा की।
हर बार की तरह इस बार भी समय का विस्तार करते हुए डीएम ने दो सप्ताह के लिए मेला की अवधि बढ़ाने की घोषणा भी की। आज से दुकानदारों से 50 फीसदी कम किराया लिया जाएगा। इस अवधि में दुकानें लगी रहेंगीं, हालांकि पंडाल में होने वाले महोत्सव संबंधी आयोजन नहीं होंगे। डीएम ने कहा कि इटावा महोत्सव जिले का दिल है जहां सभी अवयव मौजूद हैं। जिस प्रकार समुद्र में जाकर नदियां मिल जाती हैं उसी प्रकार इटावा महोत्सव में कला, संस्कृति, शिक्षा, चिकित्सा आदि सभी क्षेत्र का समागम रहता है।
समापन समारोह में डीएम ने कार्यकारिणी सदस्यों व चार दुकानदारों को सम्मानित किया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट उमेश कुमार मिश्र, एडीएम जयप्रकाश, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
महोत्सव आयोजन समिति की अध्यक्ष जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने मंगलवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे इटावा महोत्सव के समापन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के बाद भी इटावा महोत्सव का आयोजन कराना कठिन कार्य था, लेकिन कार्यकारिणी सदस्यों व ठेकेदारों और दुकानदारों का सहयोग मिलने से कम समय की तैयारी में ही 111 वर्षों की यह परंपरा टूटने से बच गई।