{"_id":"5fc28d548ebc3e9ba75caf38","slug":"etawah-etawha-news-knp596897360","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देने के बहाने महिला से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट देने के बहाने महिला से छेड़छाड़
विज्ञापन
जसवंतनगर। तहसील से विधवा को घर तक लिफ्ट देने की बात कहकर बाइक में बैठने के बाद युवक ने रास्ते में छेड़छाड़ की। शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। थाना कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
जसवंत नगर निवासी 30 वर्षीय महिला शुक्रवार को तहसील किसी काम से गई थी। गांव का एक युवक महिला को तहसील में मिला। महिला ने बताया कि युवक साथ में घर चलने की जिद करने लगा।
वह बाइक पर बैठ गई। युवक कचौरा रोड से जंगल में ले गया, जहां उसने छेड़छाड़ की। वह किसी तरह जंगल से निकली और एक राहगीर की मदद से कस्बा पहुंची। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।