{"_id":"5e1cb8ba8ebc3e87935bc18e","slug":"etawah-etawha-news-knp538247157","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारे से लेकर घरों तक लोहड़ी की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारे से लेकर घरों तक लोहड़ी की धूम
विज्ञापन
गुरुद्वारा में लोहड़ी की परिक्रमा करते सिख समाज के लोग
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा/सैफई। लोहड़ी का पर्व सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर सुबह गुरुद्वारा में शबद कीर्तन का पाठ हुआ। इसके बाद सिख समाज के लोगों ने जिन घरों में नन्हा मेहमान आने और शादी होने पर उनके घरों पर पहुंचकर एक दूसरे को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं और खुशियां बांटीं। रेवड़ी, तिल, गुड़, मूंगफली उपहार के रूप में वितरित किया। बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया तथा छोटों को प्यार किया।
गुरुद्वारा में देर शाम लोहड़ी जलाकर उसमें नवजात के साथ दूध गिराते हुए लोहड़ी के फेरे लगाए। नई बहू के साथ लोहड़ी का चक्कर लगाते हैं। लोहड़ी में तिल डालते हुए बोलते रहे जितना तिल जले उतने की हमारे पाप जलें। अपने और अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना करते हुए लोहड़ी में अर्पित कर सारी विपतियों को नष्ट कराने की कामना की। इस दौरान तरनपाल सिंह, मंजीत सिंह, चरनजीत सिंह, रिंकू, मोनू अरोड़ा, ऋषि अरोरा, लाल छावड़ा आदि उपस्थित रहे। इसके बाद सभी ने एक दूसरे को लोहड़ी की बधाइयां दीं।
सैफई बचपन प्ले स्कूल में प्रबंधक एवं अध्यापकों ने बच्चों के साथ मिलकर उत्साह उमंग और खुशहाली के प्रतीक लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया। बच्चों को लोहड़ी पर्व के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर अध्यापकों ने बच्चों को गजक, मूंगफली, रेवड़ी उपहार के रूप में वितरित किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रबंधक मनु यादव, देवेश यादव एवं स्वीटी, निकिता, रश्मि नेहा एवं रेखा उपस्थित रहे।