फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah,etawah news,up news,crocodile

इटावा : खेत में हुई हलचल... टार्च जलाकर देखा तो सामने था 10.4 फीट लंबा मगरमच्छ

Tue, 13 Sep 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
etawah,etawah news,up news,crocodile
भरेह गांव में पकड़े गए मगरमच्छ के साथ सेंक्चुअरी की टीम। संवाद - फोटो : ETAWAH
चकरनगर। चंबल नदी से करीब आधा किलोमीटर दूर भरेह गांव में रविवार रात खेत में मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। सेंक्चुअरी विभाग की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद 10.4 फीट लंबे और करीब 200 किलो वजनी मगरमच्छ को पकड़ा।
विज्ञापन

भरेह गांव निवासी किसान रामकुमार रविवार रात फसल की रखवाली करने के लिए खेत में बनी मचान पर लेटे थे। रात करीब नौ बजे खेत में हलचल दिखी। रामकुमार ने जंगली जानवर समझकर आवाज लगाई और फिर टॉर्च जलाकर देखा तो सामने भारी भरकम मगरमच्छ था। इस पर किसान ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद किसान पहुंच गए। सूचना पर प्रधान राघवेंद्र प्रताप सिंह सेंगर ग्रामीणों के साथ पहुंचे और सेंक्चुअरी विभाग को जानकारी दी। विभाग की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाल डालकर मगरमच्छ को पकड़ लिया।
विज्ञापन

रेंजर हरि किशोर शुक्ला ने बताया वयस्क मगरमच्छ को चंबल नदी में छोड़ दिया गया है। रेस्क्यू टीम में वन दरोगा विष्णु पाल चौहान, सिद्धार्थ मौर्य, रोहित कुमार और अजय कुमार शामिल रहे। चंबल अभ्यारण्य के डीएफओ दिवाकर श्रीवास्तव ने बताया कि बाढ़ के बाद नदी के किनारे जानवरों का जाना कम हो जाता है। मगरमच्छ गाय, भैंस का गोबर खाते हैं। इस समय बाढ़ के कारण गाय, भैंस चंबल नदी किनारे नहीं जा रही हैं। इस कारण मगरमच्छ गांव की ओर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed