फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah,etawah news

सीपीपीनेट के 28 तक होंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Mon, 21 Dec 2020 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
etawah,etawah news
यूपीयूएमएस का भवन। - फोटो : ETAWHA
सैफई (इटावा)। उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में पैरामेडिकल साइंस कॉलेज, फार्मेसी कॉलेज व नर्सिंग कॉलेज के विभिन्न डिग्री एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में सत्र 2020-21 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 21 दिसंबर से शुरू हो रहे हैं। यह जानकारी विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुरेश चंद्र शर्मा ने देते हुए बताया कि रजिस्ट्रेशन 28 दिसम्बर तक चलेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सीपीपीनेट संबंधी सभी सूचनायें विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.upums.ac.in तथा https://cppnet.in पर उपलब्ध हैं। सभी पाठ्यक्रमों के लिए एक ही संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) से होगी। इसमें मेरिट के आधार पर ही अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के बाद पाठ्यक्रमों का आवंटन किया जाएगा। सीपीपीनेट के सभी पाठ्यक्रमों में आवेदन के लिए केवल एक ही आवेदनपत्र भरना पर्याप्त है। उन्होंने बताया कि स्क्रूटनी, परीक्षा परिणाम, मेरिट सूची, काउंसलिंग व अन्य सूचनाएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ही उपलब्ध हैं। आवेदक विश्वविद्यालय की वेबसाइट को समय-समय पर देखते रहें।
विज्ञापन

इस प्रकार निर्धारित है आवेदन प्रक्रिया
ऑनलाइन पंजीयन, आवेदन एवं ऑनलाइन शुल्क जमा करना - 21 दिसंबर प्रात: 9 बजे से 28 दिसंबर को शाम 5 बजे तक।
वेबसाइट से प्रवेशपत्र की डाउनलोडिंग - 3 जनवरी, 2021 प्रात: 9 बजे से 7 जनवरी, 2021 प्रात: 10 बजे तक।
प्रवेश परीक्षा (कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट सीबीटी) सीपीपीनेट-2020- 7 जनवरी, 2021 गुरुवार दोपहर एक बजे से दोपहर 3 बजे तक।
फोटो संख्या 01 - यूपीयूएमएस के कुलसचिव सुरेश चंद्र शर्मा।
फोटो संख्या 02 - सैफई स्थित उप्र यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed