फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah,etawah news

प्रसव दौरान महिला की मौत, एएनएम पर घूसखोरी का आरोपजजज

Mon, 14 Dec 2020 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
etawah,etawah news
इटावा। राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गयी। परिजनों ने एएनएम पर घूसखोरी व लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सहसो गांव निवासी गुड्डू शर्मा ने बताया कि उसने पुत्री साधना की शादी 18 जून 2019 दिलाव का पुरवा बधूना निवासी शिव पूजन शर्मा से की थी। साधना को पहला बच्चा होने के कारण वह घर सहसो ही ले आया था। शनिवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में ले गया। आरोप है कि वहां तैनात एएनएम ने प्रसव कराने के लिए आंगनबाड़ी के माध्यम से दो हजार रुपये लिए और अस्पताल में पुत्री का प्रसव करवाया। रात लगभग आठ बजे साधना को पुत्री पैदा हुई। इसके बाद उसे इंजेक्शन लगाया गया। इंजेक्शन लगते ही साधना बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में ही एएनएम ने एंबुलेंस बुलाकर जबरन ही जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दिया। पिता का आरोप है कि उनकी पुत्री की मौत की जिम्मेदार स्थानीय स्वास्थ्य कर्मी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ से जब बात की गई तो उन्होंने इस घटना को पूर्णतया नकार दिया। परिजनों ने बताया कि बच्चा अभी तक स्वास्थ्य है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों ने किसी भी प्रकार का कोई सुध नहीं ली है, बच्चे को घर की एक महिला ने लालन-पालन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed