{"_id":"5fd3c0488ebc3e3eb647f754","slug":"etawah-etawah-news-etawha-news-knp599363038","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 दिवसीय महिला खेलों का डीएम ने पहली बॉल खेलकर किया शुभारंभ़़़़़़़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 दिवसीय महिला खेलों का डीएम ने पहली बॉल खेलकर किया शुभारंभ़़़़़़़
विज्ञापन
शुभारंभ मैच में शॉट लगाती पुलिस विभाग की बल्लेबाज
- फोटो : ETAWHA
इटावा। मिशन शक्ति के तहत शहर के महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में 20 दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। सबसे रोमांचक मैच गृहिणियों और महिला अधिवक्ताओं के बीच हुआ। इसमें गृहिणियों की टीम विजयी रही।
इससे जिला प्रोबेशन विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में पहले दो दिन क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए है। इसकी शुरुआत डीएम श्रुति सिंह ने बीएसए कल्पना सिंह की गेंद पर शॉट लगाकर की। उन्होंने कहा कि पिछले दो माह से मिशान शक्ति के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के तहत सरकारी विभाग व घरेलू महिलाओं की टीमें बनाकर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं को आयोजन किया जाना अनूठी पहल है। उन्होंने प्रतिभागी टीमों को तैयारी करवाने वाले कोच व प्रतिभागी महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रतिभागी सभी आठ टीमों की खिलाड़ियों को कैप पहना कर परिचय प्राप्त किया। पहले दिन चार लीग मैच खेले गए और आज दूसरे व अंतिम दिन सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
पहले मैच में पुलिस ने बाल पुष्टाहार विभाग को हराया
शुभारंभ मैच पुलिस विभाग व बाल पुष्टाहार विभाग के बीच हुआ। डीएम श्रुति सिंह ने टॉस उछाला तो पुष्टाहार विभाग की कप्तान ज्योति सिंह ने पुलिस विभाग की कप्तान एसआई रजनी सिंह से टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पुलिस विभाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 114 रन का लक्ष्य दिया। पुलिस विभाग की अंशिका ने 20 रन,अदिति ने नॉट आउट 53 रन व सिंपी ने 16 रन बनाये। बाल पुष्टाहार टीम रश्मि के 18 रन के साथ महज 48 रन बना पाई।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षकों ने दी नगर पालिका जनप्रतिनिधि को मात
दूसरा मैच नगर पालिका जनप्रतिनिधि व बेसिक शिक्षकों के मध्य हुआ जिसमें नगर पालिका ने 55 रन का लक्ष्य दिया जिसमें महक ने 18 व पूजा ने 14 रन जोड़े। बेसिक शिक्षकों टीम की प्रीति शुक्ला के नाबाद 30 रन और अर्चना के 10 रनों के साथ 9 विकेट रहते मैच अपने नाम कर लिया।
मात्र 56 रन बना सकी महिला अधिवक्ताओं की टीम
तीसरा मैच महिला वकीलों व घरेलू महिलाओं के बीच हुआ। इसमें घरेलू महिलाओं की टीम ने प्रमिला के 29 व अनीता के नाबाद 53 रन के सहयोग से 106 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अधिवक्ताओं की टीम सिर्फ 56 रन ही बना पाई।
हैट्रिक के साथ जीती जिला प्रोबेशन विभाग की टीम
चौथा मैच स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रोबेशन विभाग के बीच हुआ जिसमें स्वास्थ्य विभाग ने 51 रन बनाए और जिला प्रबोशन की गेंदबाज रीना ने विकेट की हैट्रिक लगाई। वहीं प्रोबेशन विभाग बिना विकेट गंवाए सुषमा के 38 रन व अन्नू के 20 रनों के सहयोग से 52 रन बनाकर जीत गया।