{"_id":"5fd264e18ebc3e3b9a5e04e7","slug":"etawah-etawah-news-etawha-news-knp599161998","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश को ठंड से बचाने के लिए लगाया तिरपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश को ठंड से बचाने के लिए लगाया तिरपाल
विज्ञापन
इटावा। ब्लॉक महेवा के भरईपुर गोशाला में गोवंशों को ठंड से बचाने के लिए तिरपाल लगाए गए हैं। गोशाला में बाउंड्रीवाल का निर्माण हो रहा है। बाउंड्रीवाल ऊंची होने से आवारा कुत्तों से गोवंशों का बचाव होगा।
भरईपुर गोशाला में गोवंशों के मरने के मामले प्रकाश में आते रहे हैं। गोशाला संचालक व कर्मचारी बाउंड्रीवाल से कुत्तों के कूदकर घुसने व गोवंशों पर हमले की बात स्वीकार करते हैं। नौ अक्तूबर को अमर उजाला ने गोशाला की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए बीडीओ महेवा ने बजट आने पर गोशालाओं की मरम्मत कराने का अश्वासन दिया था।
गोशाला संचालक व पंचायत सचिव राजकुमार ने बताया कि गोवंश को ठंड से बचाने के लिए गोशाला में तिरपाल लगाए गए हैं। बाउंड्रीवाल का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में गोशाला में 65 गोवंश हैं। क्षेत्रीय रामकृष्ण, जगमोहन सिंह, अजब सिंह, अतुल कुमार क़ा कहना है कि बाउंड्रीवाल ऊंची होने से कुत्ते गोवंशों पर हमला नहीं कर पाएंगे। कुत्तों के हमले से कई गोवंशों की मौत हो चुकी है।