{"_id":"5fd263838ebc3e3d527c7665","slug":"etawah-etawah-news-etawha-news-knp599160827","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी में 39 एफआईआर, काटे गए 190 कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी में 39 एफआईआर, काटे गए 190 कनेक्शन
विज्ञापन
इटावा। शहर में विद्युत बिलों के बकायेदारों के खिलाफ बिजली विभाग का अभियान जारी है। बृहस्पतिवार को अभियान के दौरान 39 बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अभियान के दौरान 515 कनेक्शन चेक किए गए। 190 उपभोक्ताओं का बिल बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया गया। अभियान के दौरान 14 लाख से अधिक की वसूली की गई।
एसडीओ प्रथम विवेक कुमार सिंह के अनुसार 277 कनेक्शन चेक किए गए और 75 बकायेदारों के कनेक्शन काट कर 7.1 लाख रुपये वसूले। एसडीओ द्वितीय लव कुमार वर्मा ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान 26 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया उनके नेतृत्व में 136 कनेक्शन चेक किए गए और 72 बकायेदारों के कनेक्शन काट कर 5.2 लाख रुपये वसूले।
एसडीओ तृतीय सचिन कुमार ने बताया उनके नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान 13 बिजली चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।102 कनेक्शन चेक किए गए और 43 बकायेदारों के कनेक्शन काटे और 2.55 लाख रुपये वसूले। संवाद