{"_id":"5fcfc4c88ebc3ecf6f1b9782","slug":"etawah-etawah-news-etawha-news-knp5987898155","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई मंडी में दिखा बंदी का असर, आढ़त रही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई मंडी में दिखा बंदी का असर, आढ़त रही बंद
विज्ञापन
बंद मंडी की दुकानें
- फोटो : ETAWHA
इटावा। किसानों के समर्थन में देशव्यापी बंद का असर मंगलवार को नई मंडी में व्यापक स्तर पर देखने को मिला। आढ़त की जिन दुकानों पर रोजाना धान का ढेर लगा रहता था, मंगलवार को नजारा बिल्कुल विपरीत था। नई मंडी का पहला आवक गेट बंद था। दूसरे गेट से ही कुछ वाहन आते रहे। आढ़त की दुकानों के शटर गिरे हुए थे। हालांकि धान क्रय केंद्र खुले रहे, लेकिन किसानों के न के बराबर आने से रोजाना की अपेक्षा काफी मात्रा में धान की खरीद हुई।
मंडी में गल्ला एवं फल मंडी बंद रहने से चारों ओर सन्नाटा पसरा रहा। इस वजह से चाय पान की दुकानें तक बंद रहीं। मंडी स्थित पुलिस चौकी स्टाफ भी चौकी के सामने मुस्तैद रहा।
भारतीय खाद्य निगम के केंद्र प्रभारी शैलेंद्र यादव ने बताया कि रोजाना उनके केंद्र पर करीब 250 क्विंटल धान आता था। बंद के असर के चलते करीब 100 क्विंटल खरीद ही हुई। अब तक 70 किसानों से 2600 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। इसी प्रकार खाद्य विभाग ए के केंद्र प्रभारी निखिल कुमार ने बताया कि उनके केंद्र पर रोजाना करीब 800 क्विंटल धान की खरीद होती थी। बंद की वजह से करीब 400 क्विंटल खरीदा गया। अभी तक 352 किसानों से 19606 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है।
विज्ञापन
खाद्य विभाग बी के केंद्र प्रभारी अजय गौतम ने बताया कि रोजाना करीब 900 क्विंटल धान की खरीद होती थी। अब घटकर करीब आधी रह गई है। पूरे दिन में करीब 500 क्विंटल धान खरीदा गया। अभी तक 366 किसानों से 22193 क्विंटल धान खरीद चुके हैं।