फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah,etawah news

डाकघर में अब मिलेगा हैंडवाश और आयुर्वेदिक काढ़ा

Thu, 03 Dec 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
etawah,etawah news
इटावा। गंगोत्री से निकलने वाले गंगाजल और सैनिटाइजर की बिक्री करने वाले डाक विभाग ने अब कोरोना के दौर में इम्युनिटी बढ़ाने वाले काढ़े और आम जरूरत के उत्पादों की बिक्री भी शुरू कर दी है। शहर के प्रधान डाकघर में अभी यह व्यवस्था शुरू की गई है। जागरूक करने और उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को यहां के काउंटरों के पास पोस्टर लगाए गए।
विज्ञापन

इटावा डाक मंडल अधीक्षक टीपी सिंह ने बताया कि प्रधान डाकघर पर खुले सीएससी यानी कॉमन सर्विस सेंटर पर पहले से ही कई सुविधाएं हैं। इनमें बिजली का बिल जमा करना, मोबाइल रिचार्ज, टीवी का सेट बॉक्स रिचार्ज करना शामिल है। श्रावण माह से पहले गंगोत्री का गंगाजल और सैनिटाइजर की बिक्री भी करते आ रहे हैं। डाक विभाग ने आम लोगों की सुविधा के लिए नौ उत्पादों की बिक्री भी शुरू कर दी है। इन सभी पर 12 प्रतिशत जीएसटी चार्ज भी देना होगा। जो लोग डाकघर आ रहे हैं उन्हें जानकारी हो और वे उत्पाद खरीदें इसके लिए बाहर और अंदर काउंटरों के आसपास पोस्टर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

ये उत्पाद हैं उपलब्ध
पोस्ट मास्टर आनंद दुबे ने बताया कि यहां 200 ग्राम का शोन्या पावडर 165 रुपये में, 50 शोन्या टेबलेट 195 रुपये, 50 ग्राम आयुष काढ़ा 60 रुपये और 100 ग्राम आयुष काढ़ा 110 रुपये, 70 ग्लोरी वटी 99 रुपये, 500, 300 व 150 मिली ग्राम का सतरीठा सत क्रमश: 180, 125 तथा 70 रुपये तथा 210 मिली लीटर का हैंडवॉश 120 रुपये में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed