फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah,etawah news

आग का गोला बनी कार, बाल-बाल बचे सवार

Fri, 09 Oct 2020 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
etawah,etawah news
शॉर्ट सर्किट से जलती कार। - फोटो : ETAWHA
इटावा। भरथना-अछल्दा नहर की पटरी मार्ग पर मल्हौसी पुल के पास नगला बाले के सामने एक कार धूं-धूंकर जल गई। हालांकि इस घना में कार में बैठे चार लोग बाल-बाल बच गए। ये लोग शुक्रवार दोपहर को औरैया जनपद के अछल्दा से गाजियाबाद जा रहे थे। पूर्व सांसद ने कार सवार लोगों का हालचाल लेकर सांत्वना दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर लगभग तीन बजे गाजियाबाद निवासी शाजिद अली पुत्र सुभान अली अपनी पत्नी मोना-बच्चे व बहनोई युसूफ के साथ अछल्दा से गाजियाबाद जा रहे थे। इसी दौरान मल्हौसी पुल के पास नगला बाले के सामने कार के इंजन में हुए शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगते ही सभी लोग बाहर आ गए। घटना के संबंध में शाजिद के भाई मुबीन ने फोन पर बताया कि वह राठ हमीरपुर के मूल निवासी हैं और गाजियाबाद में रहते हैं। गाजियाबाद जाते समय जनपद औरैया के अछल्दा में करीबी रिश्तेदार से मिलकर जाने के दौरान कार में आग लगने का हादसा हो गया। कार में सवार भाई साजिद व उनकी पत्नी-बच्चा, बहनोई युसूफ सभी लोग सकुशल हैं। थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी को घटना की सूचना दे दी गई है। वहां से गुजर रहे पूर्व सांसद प्रदीप यादव ने दूसरे वाहन की व्यवस्था कर उन लोगों को रवाना किया। साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना। दमकल कर्मियों ने आकर आग बुझाई। साम्हों पुलिस चौकी इंचार्ज अनुभव चौधरी ने बताया कि कार में सवार सभी लोग कुशल से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed