फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah,etawah news

कुपोषण और एनीमिया को कम करेगा पोषण अभियान

Fri, 09 Oct 2020 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
etawah,etawah news
इटावा। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से संचालित समूहों की महिलाओं ने गुरुवार को राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत जागरुकता रैली निकाली। गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और छह माह के बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया।
विज्ञापन

जिला अधिकारी श्रुति सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत कुपोषण को दूर करने की दृष्टि से एक बहु विभागीय अभिसरण मिशन चलाया जा रहा है। कुपोषण, जन्म के समय कम वजन और एनीमिया को कम करने के उद्देश्य को 2022 तक प्राप्त करने के लिए पोषण अभियान जनपद इटावा में संचालित किया जा रहा है। महिला और बाल विकास मंत्रालय ने पोषण अभियान को जन भागीदारी यानी जन आंदोलन बनाने की कल्पना की है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की समूह की बैठक में प्रतिभागिता सुनिश्चित करते हुए पोषण वाटिका व कुपोषित बच्चों की देखभाल पर विशेष चर्चा की जा रही है। एनीमिया की रोकथाम के लिए स्कूल न जाने वाली किशोरियों को नीली आयरन की गोलियों का वितरण एवं स्वास्थ्य-पोषण देखभाल का परामर्श भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त स्वरोजगार बृजमोहन अंबेड ने बताया कि गृह भ्रमण के दौरान छह से आठ माह तक के बच्चों में स्तनपान एवं ऊपरी आहार का प्रोत्साहन, किशोरियों को एनीमिया व खानपान के प्रति जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। जिला मिशन प्रबंधक एसएम सीबी नंदकिशोर साह ने कहा कि हिंदू परंपरा में गर्भावस्था के सातवें माह में गोद भराई की रस्म करने का विधान है। गोद भराई की यह रस्म बच्चे के उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए की जाती है।

बीएमएम शशिलता, दशरथ सिंह, प्रवीण कुमार, सत्यजीत सिंह, धर्मेंद्र कुमार, मनीष सिंह, रीनू, केके चैधरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। महिलाओं में अजुली, आरती शाक्य, रचना पुष्पा, अन्नपूर्णा, रानी, सुधा, अनिता अर्चना, प्रभा, पिंकी, लता, रीता मधुवाला, सुनीता यादव आदि ने सराहनीय कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed