फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah,etawah news

पूरे प्रदेश के लिए मॉडल बन रहे हैं इटावा में बने मॉडल पार्क

Wed, 07 Oct 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
etawah,etawah news
इटावा में बना माडल पार्क - फोटो : ETAWHA
इटावा। गांवों में खेलकूद और जिम की सुविधाओं से लैस जिले के मॉडल पार्क अब पूरे प्रदेश में बनाए जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर के निर्देशन में शुरू हुई वन ब्लॉक वन पार्क योजना को शासन अब पूरे प्रदेश में लागू करने जा रही है। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार ने इसके लिए प्रदेश के जिलाधिकारियों को इस योजना को लागू करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

शहरों और कस्बों में तो खेलकूद के लिए पार्क और जिम की सुविधाएं उपलब्ध हैं, परंतु ग्रामीण क्षेत्रों में इसका अभाव रहता था। गांव के युवा जिम आदि जाने के लिए तरसते रहते थे। महिलाएं और बुजुर्ग टहलने के लिए सोचा करते थे कहां जाएं। बाकी मूलभूत सुविधाएं तो गांवों में धीरे धीरे पहुंच रही हैं। इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

सीडीओ राजा गणपति आर ने सबसे पहले इस ओर ध्यान देना शुरू किया। उन्होंने सबसे पहले हर ब्लॉक में एक ऐसा पार्क बनाने की योजना तैयार की जिसमें हरा भरा वातावरण हो। जिम की सुविधा हो और युवाओं के खेलकूद की सुविधाएं उपलब्ध हों। इस योजना को वन ब्लॉक वन पार्क का नाम दिया गया। इसके लिए धन का इंतजाम क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत निधि और मनरेगा से किया गया। तीनों स्थानों से धनराशि की व्यवस्था हुई। मॉडल पार्क तैयार हो गए। पार्क के निर्माण पर 15-20 लाख तक का खर्चा किया गया। यह योजना ने जब मूर्त रूप लिया तो गांवों में शहरों जैसे पार्क दिखाई देने लगे। जिले भर में इस समय 25 मॉडल पार्क बनकर तैयार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सफल होने के बाद इस योजना पर शासन की नजर पड़ी। शासन ने इस योजना की पूरी जानकारी हासिल की। एक अक्तूबर को अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार ने योजना को सभी जिलों में लागू करने का आदेश जारी किया है। इटावा में बने मॉडल पार्क अब पूरे प्रदेश में दिखाई देंगे। मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर ने इस योजना के लिए सभी वरिष्ठ अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed