फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah,etawah news

14 वर्ष पहले गायब हुए युवक को परिजनों के सुपुर्द किया

Fri, 14 Aug 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
etawah,etawah news
इटावा। बलरई थानाध्यक्ष सतीश राठौर ने शुक्रवार को 14 वर्ष पहले औरैया जिले के गांव नगला जमुना थाना अछल्दा से लापता हुए युवक को उसके परिजनों के साथ घर भेज दिया। युवक मानसिक रूप से कमजोर है।
विज्ञापन

नेकराम उर्फ कल्लू पुत्र छेदालाल निवासी गांव नगला जमुना थाना अछल्दा जिला औरैया मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण 14 साल पहले घर से चला गया था। कुछ माह पहले वह भटकता हुआ गांव नगला विशुन थाना बलरई अरविंद राजपूत पुत्र महावीर सिंह के घर पर आ गया। अरविंद अपने घर पर रखकर खाना खिला रहे थे। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष सतीश राठौर को हुई तो उन्होंने युवक के बारे पता किया। जानकारी करने पर पता चला कि ऐसे युवक की औरैया जिले में गुमशुदगी दर्ज है। थानाध्यक्ष ने युवक के परिजनों से संपर्क कर किया तो उसके भाई जसवंत सिंह और शिवकुमार पुत्र छेदालाल निवासी नगला जमुना थाना अछल्दा जिला औरैया ने पहचान लिया। थानाध्यक्ष सतीश राठौर और उप निरीक्षक ललित कुमार ने लिखित में विक्षिप्त युवक को दोनों भाइयों की सुपुर्दगी में दे घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed