{"_id":"5f3f957b8ebc3e411b5419d7","slug":"etawah-etawah-news-covid-19-etawha-news-knp577891778","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोबिड अस्पतालों में बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोबिड अस्पतालों में बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश
विज्ञापन
इटावा। जिलाधिकारी जेबी सिंह ने कोविड चिकित्सालयों में पर्याप्त बेड की व्यवस्था करने और मरीजों के उपचार की बेहतर व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा मरीजों को होम आइसोलेट करने पर भी जोर दिया।
कलक्ट्रेट के सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान जिला चिकित्सालय में टूनेट मशीन खराब होने पर संबंधित कंपनी को पत्र भेजने की भी बात कही। होम क्वारंटीन का प्रतिशत बढ़ाने को भी कहा। उन्होंने कहा कोरोना एक वैश्विक महामारी है। बीमारी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जाए। उन्हें अधिक से अधिक स्वच्छता अपनाने, मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। नगरीय, ग्रामीण क्षेत्रों नालियों की सफाई कराने। नालियों में जलभराव की समस्या न होने, नालियों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कांट्रेक्ट ट्रेसिंग और डोर-टू-डोर सर्वे गतिविधियां प्रभावी ढंग से किए जाने, संक्रमित मरीजों को ज्यादा से ज्यादा होम आइसोलेट किए जाने की बात कही।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनएस तोमर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएस भदौरिया, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. रविंद्र यादव, डीपीएम डॉ. सन्दीप कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे।