{"_id":"5f7e046d8ebc3e9b8f2e60ab","slug":"etawah-etawah-news-corona-etawha-news-knp58712239","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपीट सैंपलिंग से खोजे जा रहे कोरोना के छुपे हुए केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिपीट सैंपलिंग से खोजे जा रहे कोरोना के छुपे हुए केस
विज्ञापन
इटावा। जिले में बुधवार को 37 लोग कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए। साथ ही 1981 लोगों के सैंपल लिए गए, जिसमें 20 लोग संक्रमित पाए गए। संक्रमित की यह संख्या बीते 15 दिनों में सबसे कम रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें अब उन क्षेत्रों में भी जा रहीं, जहां हालिया दिनों में कोई संक्रमित व्यक्ति नहीं मिला है। इस रिपीट सैंपलिंग के जरिए छुपे हुए केस की खोजबीन की जा रही है।
बीते 15 दिनों के पॉजिटिव केस और ठीक होने वाले व्यक्तियों की संख्या को देखें तो सिर्फ 26 सितंबर और पांच अक्तूबर ही दो दिन ऐसे रहे कि जब पॉजिटिव मिले व्यक्तियों की संख्या ठीक होने वाले मरीजों से अधिक रही है। संक्रमण का फैलाव थमा रहे, स्वास्थ्य विभाग भी इसे लेकर सैंपल एकत्रित करने पर विशेष जोर दे रहा है। सैंपल प्रभारी डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा सैंपल लेकर जांच करने से ही बीमारी कम होती दिख रही है। जिले के जिन ब्लॉक क्षेत्रों में आठ दिन पहले तक जो नए पॉजिटिव केस आए और अब नहीं आ रहे। उन ब्लॉकों में रिपीट सैंपलिंग शुरू की गई है। टीमें इन क्षेत्रों में संक्रमित लोगों के आसपास रहने वालों और पूर्व में छूटे लोगों के सैंपल लेंगी। यदि कोई व्यक्ति पॉजिटिव मिलता है तो उसे इलाज मुहैया कराया जाएगा। बुधवार को जिन 37 लोगों ने बीमारी को मात दी है। उनमें 31 होम आइसोलेट, चार इटावा के नारायण कॉलेज व दो जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में बने कोविड अस्पतालों में भर्ती थे। 1981 सैंपल की जांच में मिले 20 लोगों में समान रूप से 10-10 लोग शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के हैं। इनमें नौ महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं। नगर इटावा में पक्काबाग, गंगा बिहार, रामनगर, सती मोहल्ला, सिविल लाइन, अशोक नगर व विजय नगर मोहल्ला में एक एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।
महेवा ब्लॉक क्षेत्र के उझियानी में 25 वर्षीय युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आसपास के परिवारों की थर्मल स्क्रीनिंग करते हुए सैंपल लिए। मंगलवार को अहेरीपुर कस्बा में एक युवती पॉजिटिव पाई गई थी। उसके बाद टीम ने सैंपल लिए थे। इसमें दो और महिलाएं संक्रमित मिली थी। जिन्हें होम आइसोलेट किया गया है। उझियानी गांव में लेखपाल सुधीर चौबे, सचिव प्रवीण शाक्य, प्रधान प्रतिनिधि राजू पांडेय व रोजगार सेवक नरेंद्र तिवारी ने बैरिकेडिंग और सैनिटाइजेशन कराया।