{"_id":"5f3c0bf08ebc3eaae3320b22","slug":"etawah-etawah-news-corona-etawha-news-knp5774899177","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो एसबीआई कर्मी समेत 33 कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो एसबीआई कर्मी समेत 33 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
इटावा। सैफई कोविड अस्पताल में 4 अगस्त से भर्ती 52 साल के कोरोना संक्रमित की मंगलवार को मौत हो गई। इसके साथ 33 कोरोना संक्रमित मिले हैं। 1289 लोग अब तक संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। 18 दिन में संक्रमितों की संख्या 587 हो गई है। मंगलवार को 47 संक्रमित ठीक भी हुए। इनमें 28 होम आइसोलेट, 12 सैफई कोविड अस्पताल तथा 7 नारायण कॉलेज कोविड अस्पताल में भर्ती थे।
सीडीओ राजा गणपति आर ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया मृतक सरस्वती विहार पहली रोड कपूरा का निवासी था। जिले में अब तक 31 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
संक्रमित लोगों में गांधी नगर के 48 साल के व्यक्ति तथा आवास विकास कालोनी के 36 साल के व्यक्ति एसबीआई मुख्य शाखा के कर्मी हैं। शहर के अजीतनगर वार्ड के तहत ब्रज विहार कालोनी में एक ही परिवार के आठ लोग संक्रमित मिले। सभासद प्रतिनिधि सुनील अंबेडकर ने बताया की घर का मुखिया ऑटो चालक है। परिवार में तीन बच्चे भी शामिल हैं। कालोनी में सैनिटाइज कराकर बैरिकेडिंग कराई गई। शहर के अवंतीनगर में परिवार के 4 लोग संक्रमित मिले। परिवार का 21 साल का युवक सोमवार को पॉजिटिव मिला था। अब उसके मां, पिता, बहन और भाई भी संक्रमित हो गए। नई बस्ती यशोदानगर निवासी 54 साल के व्यक्ति भरथना ब्लॉक कार्यालय में कार्यरत हैं। परिवार में उनके अलावा पत्नी और बेटी संक्रमित मिले। सती मोहल्ला, इंद्रापुरी भरथना चौराहा तथा लालपुरा में 2-2 लोग के अलावा हरचंदपुर में 28 साल का युवक संक्रमित मिले। शहर के अन्य स्थानों में मंडी के पास 65 साल का वृद्ध, अशोक नगर में 32 साल का शिक्षक, भरथना चौराहा स्थित 21 साल का युवक, विजय नगर का 35 साल का युवक, पंसारी टोला का 32 साल का युवक तथा घटिया अजमत अली में रहने वाली 29 साल की महिला कोरोना संक्रमित मिली।
विज्ञापन
इनके अलावा राजपूत कालोनी में 50 साल का व्यक्ति तथा नौरंगाबाद का 65 साल का वृद्ध कोरोना संक्रमित मिले। भरथना संवाद न्यूज के अनुसार ग्राम रमायन में 42 वर्षीय मजदूर के कोरोना संक्रमित आने पर उसे नारायन कॉलेज कोविड अस्पताल इटावा भेजा गया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ.अमित दीक्षित ने डॉ.आलोक यादव, स्टाफ नर्स भूपेंद्र सिंह आदि को गांव रमायन भिजवाकर संक्रमित व्यक्ति के परिवार के पांच लोगों के सैंपल कराए। अगस्त माह में हुई यह 8 वीं मौत है। मई में 01, जून में 13, जुलाई में 9 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।