फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah,etawah news,corona

दो डॉक्टरों समेत 41 संक्रमित, वृद्ध की मौत

Sun, 16 Aug 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
etawah,etawah news,corona
इटावा। जिले में दो दिन में 41 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि एक संक्रमित की मौत हो गई। सीडीओ राजा गणपति आर ने बताया कि बसरेहर के 78 साल के वृद्ध 12 अगस्त को सैफई में भर्ती कराए गए थे, जिनकी 14 अगस्त को मौत हो गई। जनपद में अब तक 30 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अगस्त में 7 वीं मौत है।
विज्ञापन

शनिवार को 13 तथा रविवार को 28 संक्रमित मिले हैं। इनमें सैफाई के एक महिला समेत दो डॉक्टर व तीन अन्य हैं। इसमें वन विभाग के अधिकारी की पत्नी के अलावा युवा बेटे व बेटी शामिल हैं। शहर के मोहल्ला हर्षनगर व गली नंबर एक पक्का बाग में परिवार के 3-3 लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

रविवार को शहर में संक्रमित मिले लोगों में जिला अस्पताल के एनआरसी वार्ड की महिला कर्मी भी शामिल है। बताया सप्ताह भर से बुखार आ रहा था। पांच दिन से गले में दिक्कत की वजह से जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मढ़ैया शिव नारायण की 28 साल की महिला, रहतपुर का 28 साल का युवक, रंगरेजन टोला छैराहा का 25 साल का युवक, एसडी फील्ड का 31 साल का युवक, यशोदानगर का 5 साल का बालक, सदर बाजार का 65 साल का वृद्ध, इकदिल में ही 43 साल का व्यक्ति संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा केवला जसवंतनगर का 27 साल का युवक, चौबिया-बसरेहर की 30 साल की महिला व 35 साल का युवक, बरालोकपुर- बसरेहर का 35 साल का युवक डूंड पूरा का 24 साल का युवक संक्रमित मिला है।
शनिवार को 13 संक्रमित मिले। इनमे सैफई का 42 साल का डॉक्टर, ग्राम सियापुर बाबू- बसरेहर का 30 साल युवक तथा डूंडपुरा-विक्रमपुर का युवक के अलावा शहर में 10 संक्रमित मिले। इनमें राहतपुर की 40 साल की महिला, पक्का बाग की 60 साल की वृद्धा, बराही टोला की 45 साल की महिला, 57 साल की महिला, कृष्णा नगर कालोनी की 60 साल की वृद्धा संक्रमित मिली। वर टोला बरहीपुरा का 31 साल का युवक, गली नंबर 4 अशोक नगर का 82 साल का वृद्ध, पक्का बाग बाग अर्जुननगर का 36 साल का युवक, गली नंबर एक जय भारत कालोनी का 15 साल का किशोर, हर्षनगर का 32 साल का युवक शामिल है।

भरथना में दो महिलाएं संक्रमित मिलीं हैं। मोहल्ला मोतीगंज की संक्रमित 28 वर्षीय महिला को होम आइसोलेट किया गया है। ग्राम रामायन की संक्रमित 25 वर्षीय महिला सैफई में भर्ती है। मोतीगंज को सैनिटाइज कराकर बेरिकेडिंग कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed