फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah education

12 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और लिपिकों का वेतन रोका गया

Thu, 16 Jan 2020 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
etawah education
इटावा। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बने 12 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और लिपिकों के वेतन रोकने की कार्रवाई जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने की है। इन लोगों ने स्कूलों में लगे सीसीटीवी कैमरे, इंटरनेट संबंधी आईपी एड्रेस उपलब्ध नहीं कराया है। इन्हें 16 जनवरी तक यह जानकारी देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 के लिए श्री गया प्रसाद वर्मा स्मारक इंटर कालेज बिजपुरी खेड़ा, जनता इंटर कालेज फर्रुखाबाद रोड इटावा, अशोक इंटर कालेज कोकावली, महात्मा गांधी सैनिक इंटर कालेज पछायगांव, जनता इंटर कालेज बकेवर, जवाहर इंटर कालेज चकरनगर, निरंजन इंटर कालेज निरंजननगर, इंदिरा गांधी इंटर कालेज खरगपुर सरैया, जनसहयोगी इंटर कालेज मोढ़ी भरथना, एसएबी इंटर कालेज भरथना एवं राजकीय बालिका इंटर कालेज जसवंतनगर को परीक्षा केंद्र बनाया गया। इन परीक्षा केंद्रों को शासन के निर्देशानुसार एक महीने में सीसीटीवी कैमरा, कैमरा आनलाइन सहित अपने विद्यालय का आईपी एड्रेस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके साथ इन्हें यूजर नेम एवं पासवर्ड भी उपलब्ध कराना था। निर्धारित अवधि बीत जाने के बाद भी इन विद्यालयों ने मापदंड पूरे नहीं किए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने बताया कि विद्यालयों की लापरवाही से इस कार्यालय की छवि धूमिल हो रही है। बोर्ड परीक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी 12 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, परीक्षा प्रभारी एवं संबंधित लिपिक के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है। साथ ही चेतावनी दी है कि सभी विद्यालय आईपी एड्रेस चालू हालत में यूजर नेम एवं पासवर्ड सहित 16 जनवरी तक अपना स्पष्टीकरण उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed