{"_id":"612cae598ebc3e79ea2d98ef","slug":"etawah-death-of-a-young-man-due-to-current-there-was-chaos-in-the-house-after-seeing-the-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, शव देख घर में मच गया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, शव देख घर में मच गया कोहराम
Mon, 30 Aug 2021 03:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 30 Aug 2021 03:39 PM IST
विज्ञापन
मृतक छात्र
- फोटो : amar ujala
इटावा के जसवंतनगर में टूट कर गिरे तार के विद्युत करंट से एक 21 वर्षीय शादीशुदा युवक की मौत हो गयी। बलरई थाना क्षेत्र के गांव फकीरे की मड़ैयां के रहने वाले राधेश्याम का पुत्र भगवान सिंह (21) देर शाम विद्युत तार की चपेट में आ गया।
काफी झुलस जाने के कारण परिजन उसे आगरा जिले के जैतपुर में निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक तीन भाइयों में मझला था।
उस की पत्नी ने 10 दिन पहले एक बच्ची को जन्मा था। युवक किसी काम से बाहर जा रहा था, इसी दौरान घटना घट गई। घटना से पूरा गांव गमगीन है। बलरई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।