{"_id":"5e2f33518ebc3e4b2e5e272c","slug":"etawah-crime-etawha-news-knp5408867107","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
इटावा। चौबिया थाना पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को छह पेटी अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक तमंचा व कारतूस भी मिले हैं।
थानाध्यक्ष जीवाराम यादव ने बताया कि गत रविवार रात को इटावा-फर्रुखाबाद मार्ग पर लोहिया कला गांव के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान चौबिया थाना क्षेत्र के नगलाबरी निवासी इनामी बदमाश आशीष यादव पुत्र रामवीर को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि बदमाश के खिलाफ छह मामले दर्ज हैं। उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस समेत छह पेटी अवैध देसी शराब बरामद हुई है। शराब की बोतलों पर रेपर चस्पा हैं। 170 खाली क्वार्टर (बोतल) भी मिले हैं। आशीष अवैध रूप से शराब बनाने का काम करता है। उसे जेल भेजा गया है।