{"_id":"5e249c4a8ebc3e8d3e2f8e1f","slug":"etawah-crime-etawha-news-knp5394606177","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावाः दबंगों ने क्रेन के चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावाः दबंगों ने क्रेन के चालक को पीटा
विज्ञापन
इटावा। अनंतराम टोल प्लाजा के क्रेन चालक व उसके हेल्पर के साथ महेवा ओवरब्रिज के पास गत शनिवार रात को कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। चालक ने बहेड़ा निवासी एक युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। चालक क्रेन लेकर एक दुर्घटनाग्रस्त कार को उठाने गया था। तभी गलत दिशा में क्रेन ले जाने के लिए कुछ लोगों ने कहा। चालक के इनकार करने पर मारपीट कर दी गई। पुलिस ने घायलों को महेवा सीएचसी पहुंचाया है।
शनिवार शाम उक्त टोल प्लाजा के कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि महेवा ओवरब्रिज के पास कोई कार हादसे का शिकार हो गई है। इस पर चालक संजीव कुमार हेल्पर शिवकुमार के साथ मौके पर क्रेन लेकर पहुंचा। आरोप है कि ओवरब्रिज के नीचे पहुंचने पर बहेड़ा निवासी अभिषेक तिवारी पुत्र सुरेंद्र तिवारी ने अपने तीन अन्य अज्ञात साथियों के साथ जबरिया क्रेन को रोक लिया और गलत दिशा में ले जाने के लिए दबाव बनाने लगे। चालक के इनकार करने पर पीटा। इसी बीच हेल्पर शिव कुमार ने कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी देकर चालक को बचाने का प्रयास किया तो उसे पीट दिया गया।
मौके पर भीड़ के जमा होने पर मारपीट करने वाले उक्त आरोपी भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोनों घायलों को महेवा सीएचसी पहुंचाया। इस संबंध में बकेवर थाना के एसएसआई सुरेश चंद्र ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।