{"_id":"5e1f5c658ebc3e4aec67f90f","slug":"etawah-crime-etawha-news-knp538652978","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल बकाएदारों के घर नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल बकाएदारों के घर नोटिस चस्पा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के नगला खांद गांव में शादी कार्यक्रम के लिए मकान न देने पर युवक ने रिश्तेदारों और साथियों के साथ मिलकर मकान मालिक पर हमला बोल दिया। हवाई फायर और पत्थरबाजी की। गृहस्वामी, उसकी पत्नी, बेटी सहित सात ग्रामीण घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
बकेवर थाने की बराउख पुलिस चौकी क्षेत्र के तहत ढकाताल गांव में कोमल सिंह कुशवाहा, पत्नी व बेटी के साथ रहते हैं। उनका एक अन्य मकान करीब 400 मीटर दूरी पर नगला खांद में भी है। उन्होंने इसमें सामान भर रखा है। 17 जनवरी को नगला खांद निवासी शीले कठेरिया के बेटे अरुण की शादी है। शादी के कार्यक्रम करने के लिए शीले और उनके पुत्र अरुण ने कोमल सिंह से अपना मकान देने को कहा। नगला खांद में शीले का घर कोमल के घर के पास में ही है।
कोमल सिंह ने बताया कि उसने नगला खांद वाले घर में सामान भरा है। ऐसे में वह मकान नहीं दे सकता। यह बात दोनों को बुरी लगी। इसी खुन्नस में गत मंगलवार शाम करीब 7 बजे अरुण कुछ रिश्तेदारों व साथियों के साथ मोटर साइकिलों पर सवार होकर ढकाताल वाले उनके घर पर आया और गाली गलौज करने लगा।
विज्ञापन
उसने व उसकी पत्नी ऊषादेवी और पुत्री नेहा ने रोका तो हवाई फायर और उनके साथ मारपीट की। कोमल सिंह ने बताया कि अरुण और उसके साथी मोटरसाइकिलों पर सवार होकर गांव में पत्थरबाजी भी करते जा रहे थे। जो सामने दिखा, उसके पत्थर मारे। इसमें गांव के अशोक बाबू, छोटे लाल, महिला कृष्णकांति व हरिश्चंद्र घायल हो गए।
सूचना मिलने पर बकेवर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला, बराउख चौकी इंचार्ज मोहम्मद कामिल पुलिस बल के साथ ढकाताल गांव पहुंचे। कोमल सिंह के प्रार्थनापत्र पर पुलिस ने नगला खांद निवासी अरुण पुत्र शीले, उसके दोस्त ढकाताल निवासी जीतू पुत्र तिलक सिंह समेत 6-7 अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सभी सातों घायलों को महेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। घायल ग्रामीण छोटेलाल के मुंह पर पत्थर लगने जबड़ा टूट गया। इस पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। थाना प्रभारी बकेवर प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।