{"_id":"614c8fcb8ebc3e5d4229c442","slug":"etawah-councillors-alleged-corruption-against-the-municipal-president-and-the-eo-threatened-mass-resignation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इटावा: पालिकाध्यक्ष और ईओ के खिलाफ सभासदों ने खोला मोर्चा, भ्रष्टाचार का आरोप लगा दी सामूहिक इस्तीफे की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: पालिकाध्यक्ष और ईओ के खिलाफ सभासदों ने खोला मोर्चा, भ्रष्टाचार का आरोप लगा दी सामूहिक इस्तीफे की धमकी
Thu, 23 Sep 2021 08:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 23 Sep 2021 08:03 PM IST
सार
सभासदों में बताया कि पालिका में निर्वाचित 25 सभासद हैं। उनमें से 22 सभासद पालिका अध्यक्ष व ईओ की मनमानी से परेशान हैं।
विज्ञापन
डीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते सभासद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले के जसवंतनगर में नगरपालिका परिषद के दो तिहाई सभासदों ने पालिकाध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को सभासद कलक्ट्रेट पहुंचे और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए डीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी की।
इसके साथ ही एसडीएम सिद्धार्थ को ज्ञापन सौंपा। जिसमें पालिकाध्यक्ष और ईओ की कारगुजारियों की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सभासदों ने ऐसा न होने पर सामूहिक रूप से इस्तीफा देने की धमकी दी। रेलमंडी जसवंतनगर सभासद के प्रतिनिधि राजीव यादव ने बताया है कि पालिका में मनमानी व भ्रष्टाचार चरम पर है।
बोर्ड में प्रस्ताव लिखे जाते हैं, लेकिन उन पर अमल नहीं होता है। मनमाने तरीके से घटिया स्तर के काम कराए जा रहे हैं। सरकारी धन आता है, लेकिन बोर्ड के सदस्यों की जानकारी के बिना खर्च हो जाता है। तीन महीनों से पालिका के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन
पीएफ में भी गड़बड़झाला है। सभासदों में बताया कि पालिका में निर्वाचित 25 सभासद हैं। उनमें से 22 सभासद पालिका अध्यक्ष व ईओ की मनमानी से परेशान हैं। इन सभासदों निर्माण कार्यों में मनमानी, भ्रष्टाचार, संविदा कर्मियों के भुगतान में हेराफेरी, उपकरणों, जेसीबी आदि सामान की खरीद ऊंचे दामों पर किए जाने, कमीशन खोरी और पालिका अध्यक्ष पर रिश्तेदारों को नौकरी पर रखे जाने समेत 10 आरोप लगाए हैं।

सभासदों ने एसडीएम को ज्ञापन देते हुए सभी बिंदुओं पर जांच कराए जाने की मांग की। यह भी कहा कि मांग पूरी नहीं हुई तो वह लोग सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देंगे। ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में सभासद राज कुमार गुप्ता, विमल जैन, राजकुमार, गिरजा देवी, विनोद कुमार, सत्यवीर, संजीव, नईम मंसूरी, शहाबुद्दीन, जावेद खान, वीणा सिंह, आनंद कुमार, विकास दुबे, रत्नेश कुमारी, मधुवती, ममता यादव, सुमित कुमार, ममता, फुलवासन, शिवकुमारी व गीता देवी शामिल हैं।
आरोप निराधार, सहमति से पास होते प्रस्ताव
जसवंतनगर के पालिकाध्यक्ष सुनील जॉली व ईओ रामेंद्र सिंह का कहना है कि सभासदों के आरोप निराधार हैं। बोर्ड की बैठक में सभी सभासदों की सहमति से प्रस्ताव पारित कराए जाते हैं। इसके बाद भी विकास संबंधी काम कराए जाते हैं। कर्मचारियों का वेतन भी नियमित रूप से दिया जा रहा है। सभासद अपना निजी कार्य कराना चाहते हैं। पिछले दिनों एक गेस्ट हाउस पर एक असरदार व्यक्ति ने कब्जा कर लिया था। उसको नगर पालिका ने सील कर दिया है। इसी बात से कुछ लोग नाराज हैं और एक रणनीति के तहत सभासदों को आगे कर झूठे आरोप लगाकर शिकायतें करा रहे हैं। शिकायतकर्ताओं में शामिल राजीव यादव सभासद नहीं हैं। उनको आगे रखकर शिकायतें और हंगामा कराया जा रहा है।