{"_id":"613ef67f8ebc3e17096d39e6","slug":"etawah-ambulance-did-not-reach-on-time-pregnant-gave-birth-to-a-child-at-home-both-died-in-a-while","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इटावा: फोन करने के तीन घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस, घर में नवजात और रास्ते में मां ने तोड़ा दम, पति पर टूटा दुखों का पहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: फोन करने के तीन घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस, घर में नवजात और रास्ते में मां ने तोड़ा दम, पति पर टूटा दुखों का पहाड़
Mon, 13 Sep 2021 01:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 13 Sep 2021 01:09 PM IST
सार
पीड़ित विवेक कुमार ने बताया कि यदि एंबुलेंस समय से आ जाती, तो बेटे व पत्नी दोनों की जान बच जाती।इलाज के अभाव में नवजात बेटे ने साढ़े नौ बजे दम तोड़ दिया। इसके बाद पत्नी भी साथ छोड़ गई।
विज्ञापन
महिला की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले में भरेह थाना क्षेत्र के पथर्रा गांव में प्रसव पीड़ा से एक गर्भवती कराहती रही, लेकिन फोन करने के काफी देर बाद भी 108 एंबुलेंस नहीं पहुंची। ऐसे में प्रसव घर में होने से नवजात की मौत हो गई। जबकि महिला की हालत गंभीर हो गई।
लगभग तीन घंटे बाद एंबुलेंस आई, परिजन गर्भवती को लेकर अस्पताल ले जाने लगे तो रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पथर्रा गांव निवासी रेनू गर्भवती थी। शनिवार रात उसे प्रसव पीड़ा हुई, तो पति विवेक ने रात आठ बजे 108 एंबुलेंस सेवा को फोन किया।
परिजन काफी देर तक इंतजार करते रहे, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। घर में ही रेनू का प्रसव हो गया और इलाज के अभाव में नवजात ने दम तोड़ दिया। इधर पत्नी की हालत बिगड़ने लगी तो पति ने फिर से 108 पर फोन मिलाया, तो रात करीब 11 बजे एंबुलेंस गांव पहुंची।
विज्ञापन
इसके बाद परिजन रेनू को जिला अस्पताल लेकर भागे। रास्ते में हालत ज्यादा खराब होने पर एंबुलेंस चालक गाड़ी को राजपुर सीएचसी लेकर पहुंचा, लेकिन महिला को बचाया नहीं जा सका।

पीड़ित विवेक कुमार ने बताया कि यदि एंबुलेंस समय से आ जाती, तो बेटे व पत्नी दोनों की जान बच जाती। इलाज के अभाव में नवजात बेटे ने साढ़े नौ बजे दम तोड़ दिया। इसके बाद पत्नी भी साथ छोड़ गई।
विवेक ने बताया कि मामले की शिकायत पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उच्चाधिकारियों से की है। वहीं सीएचसी राजपुर के अधीक्षक डॉ. संदीप कुमार का कहना है कि सीएचसी में शनिवार रात को किसी भी महिला की मौत नहीं हुई है। जबकि परिजनों का कहना है कि वह महिला को सीएचसी लेकर गए थे।

108 का कंट्रोल सिस्टम लखनऊ मुख्यालय से संचालित है। एंबुलेंस को पहुंचने में इतनी देरी क्यों लगी इस संबंध में जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ.अवधेश यादव, डिप्टी सीएमओ