फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah - Agra route trains run soon

इटावा-आगरा रूट पर जल्द दौड़ेंगी ट्रेनें

Sun, 13 Sep 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला इटावा
ब्यूरो, अमर उजाला इटावा Updated Sun, 13 Sep 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Etawah - Agra route trains run soon

इटावा-आगरा के बीच वाया बटेश्वर होते हुए जल्द ही सवारी गाड़ियां दौड़ेंगी। सोमवार और मंगलवार को सीआरएस नवनिर्मित रेल लाइन का निरीक्षण करेंगे। उनकी हरी झंडी मिलते ही सवारी गाड़ियां दौड़ने लगेंगी। शुरुआत में इटावा-आगरा के बीच दो पैसेंजर ट्रेनों के चलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


इटावा से वाह, बटेश्वर होते हुए आगरा तक 112 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन पूरी तरह से तैयार है। रेल मंत्रालय ने इस रेल लाइन पर ट्रेन संचालन शुरू करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। सोमवार और मंगलवार को मुख्य संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) रेलवे लाइन का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन


निरीक्षण के बाद सीआरएस अपनी रिपोर्ट रेल मंत्रालय को सौंपेगे। अगर सीआरएस अपनी रिपोर्ट में ट्रेन संचालन को हरी झंडी देते हैं तो जल्द ही ट्रेन संचालन शुरू हो जाएगा। रेलवे सूत्रों की मानें तो शुरुआत में इटावा से आगरा के बीच दो पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होगा। समय के साथ ही ट्रेनों की संख्या में बढ़ोत्तरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालगाड़ी का हो चुका है संचालन
इटावा-आगरा वाया वाह, बटेश्वर रेल मार्ग पर रेलवे ने पहले से ही मालगाड़ियों का संचालन शुरू दिया है। पिछले कुछ महीनों से इटावा और आगरा के बीच खाली और माल लदी मालगाड़ियां चल रही हैं। बिना किसी बाधा के माल गाड़ियों का संचालन होने से रेलवे अफसरों को भी उम्मीद है कि सीआरएस भी सवारी गाड़ियों के संचालन को हरी झंडी दे सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed