{"_id":"5e2f32868ebc3e4aea2d2780","slug":"etawah-accident-etawha-news-knp5408864178","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र स्थित दतावली गांव में मौजूद सरकारी स्कूल के पास अज्ञात वाहन ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।
चौबिया थाना क्षेत्र के गांव कुशौली निवासी सुखवीर सिंह (40) गत रविवार को अपने बड़े पुत्र की शादी के कार्ड छपवाने के लिए साइकिल से इटावा आए थे। उसी दिन देर शाम वह अपने गांव लौट रहे थे। तभी दतावली प्राथमिक विद्यालय के पास अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी।
जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर आए मृतक के भतीजे रिंकू ने बताया कि 25 फरवरी को उनके मौसी के लड़के की शादी है। जिसकी तैयारियां चल रही थी। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी व दो पुत्र रवि व ऋषि को छोड़ गया है।