फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah accident

इटावा ः मकान गिरने से दो मवेशियों की मौत, गृहस्थी का सामान नष्ट

Sun, 19 Jan 2020 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
etawah accident
इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के ग्राम नगला लालमन में शनिवार की रात एक मकान नमी के कारण अचानक गिर गया। मकान के अंदर बंधे आधा दर्जन मवेशियों में से दो बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। गृहस्थी का सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

ग्राम नगला लालमन निवासी प्रहलाद सिंह यादव का पक्का मकान गांव के किनारे बना हुआ है । शनिवार की रात प्रहलाद सिंह ने मकान के किनारे बने एक पक्के कमरे में आधा दर्जन बकरियों एवं एक बछड़े को बांध दिया था। रात करीब 12 बजे के बाद अचानक बारिश के बाद आई नमी के कारण मकान की छत भरभरा कर नीचे गिर पड़ी।
विज्ञापन

कमरे में बंधी सभी बकरियां मलबे में दब गई। अचानक मकान गिरने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबे में दबी बकरियों को जब तक निकाला तब तक उन में से दो की मौत हो गई। कमरे में रखा अनाज एवं अन्य सामान भी दबकर बर्बाद हो गया। घटना की सूचना पर लेखपाल रोहित कुमार मौके पर पहुंचे उन्होंने बताया कि पीड़ित को आर्थिक मदद दिलाने का प्रयास किया जा रहा है । वहीं ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाई जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed