{"_id":"5e20b7a88ebc3e4adf77c0c2","slug":"etawah-accident-etawha-news-knp53886308","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आई बाइक, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आई बाइक, एक की मौत
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के कोकपुराशाला गांव के पास हाईवे पर गुरुवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बगैर हेलमेट पहने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। एक की मौके पर ही मौत हो गई और दो घायल हो गए। इसके अलावा अन्य सड़क हादसों में छह लोग घायल हुए हैं।
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के कोकपुराशाला के पास गुरुवार शाम चार बजे के करीब हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। इसमें मैनपुरी जनपद के थाना करहल चंद्रपुरा असरोही निवासी रामचरन दिवाकर (40) की मौके पर ही मौत हो गई। उसके चाचा रामबहादुर व सुनवर्सा गांव निवासी रामप्रकाश घायल हो।
बाइक सवार तीनों लोग हेलमेट नहीं लगाए थे। दुर्घटना की सूचना पर थाना पुलिस ने शव व दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। घायल रामप्रकाश ने बताया कि असरोही गांव में उनकी बहन की ससुराल है। जहां वे दो दिन पहले गए थे। गुरुवार को रिश्तेदार रामचरन चाचा के साथ इटावा आ रहा था। कोकपुरा के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
इसके अलावा गत बुधवार रात सिविललाइन थाना क्षेत्र के तहत सूत मिल के सामने दो कारों में भिड़ंत हो गई। कार सवार सरायएसर गांव निवासी रंजन सिंह उर्फ राजू घायल हो गए।
वहीं फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र में नई मंडी गेट के पास गुरुवार की सुबह ट्रक की टक्कर से टेंपो में सवार चौबिया क्षेत्र के भांवर गांव निवासी गौरव यादव घायल हो गया। इसी तरह लवेदी थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर 11 बजे कार की टक्कर लगने से साइकिल पर सवार सिविललाइन थाना क्षेत्र के संतोषपुर गांव निवासी मलखान सिंह घायल हो गए। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया मोड़ के पास गुरुवार देर शाम दो कारों की आपस में टक्कर होने से कार सवार कमल प्रताप व उनका चचेरा भाई संतोष कुमार और चकरनगर थाना क्षेत्र के जोनानी गांव निवासी राधेश्याम घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।