{"_id":"5e20b63f8ebc3e4b41026c82","slug":"etawah-accident-etawha-news-knp5388603150","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में घुसा ट्रक, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में घुसा ट्रक, तीन घायल
विज्ञापन
डभिली यमुना पुल के पास हादसे के बाद मौके पर मौजूद तिरछा खड़ा ट्रक
- फोटो : ETAWHA
इटावा। लखना चकरनगर मार्ग पर गत बुधवार रात को डिभौली यमुना पुल के पास बारिश के दौरान कच्ची दुकान में आग से ताप रहे तीन लोगों को ट्रक ने चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को ग्वालियर ले जाया गया है। चालक मौके से भाग गया। गुरुवार सुबह क्रेन मंगवाकर पुलिस ने ट्रक को मौके से हटवाया और अपने कब्जे में ले लिया।
चकरनगर थाना क्षेत्र के गांव खिरीटा के हुकुम सिंह उर्फ छुन्ना (28) पुत्र बजरंग और इसी थाना क्षेत्र के गनियावर गांव के हरपाल (28) पुत्र रामपाल व अमित (27) पुत्र स्व प्रमोद कुमार बाइक से गत बुधवार रात करीब नौ बजे बकेवर से लखना होकर चकरनगर जाने वाले मार्ग पर जा रहे थे। लवेदी थाना क्षेत्र के इस मार्ग पर यमुना नदी के डिभौली पुल के पास टकरुपुरा गांव के सुनील चाय की दुकान किए हैं। दुकान में ही सुनील परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने सड़क के किनारे कच्ची दुकान बनाकर आगे छप्पर डाल रखा है।
गत बुधवार रात में अचानक बारिश शुरू हो गई। इस पर तीनों बाइक सवार सुनील की दुकान में रुक गए और छप्पर के नीचे जल रही आग से तापने लगे। तभी लखना की ओर से चकरनगर की ओर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसा और उक्त तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। तीनों लोग गंभीर रूप घायल हो गए। संयोग से ट्रक दुकान के अंदर नहीं धंसा। अन्यथा सुनील व उसका परिवार भी चपेट में आ जाता।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर लवेदी थाना प्रभारी निरीक्षक अमान सिंह मौके पर पहुंचे और हुकुम सिंह, हरपाल व अमित को जिला अस्पताल पहुंचाया। तीनों की हालत गंभीर होने पर गुरुवार को उनके परिजन ग्वालियर ले गए। थानाध्यक्ष लवेदी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल होने की वजह से तीनों लोग ज्यादा कुछ बोल नहीं पा रहे थे। पता चला कि वह तीनों लखना की ओर से आ रहे थे। बारिश की वजह से रुक गए और तापते वक्त हादसे का शिकार हो गए।