{"_id":"6af3ed5efcc46b5e2ff4288170f5af20","slug":"environmental-balance-required-to-plant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पर्यावरण संतुलन के लिए पौधे लगाना जरूरी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पर्यावरण संतुलन के लिए पौधे लगाना जरूरी’
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 18 Jul 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवा ब्लाक क्षेत्र के कई गांवों में जाकर वरिष्ठ सपा नेता एवं राज्य सभा सदस्य बाबू दर्शन सिंह यादव ने पौधरोपण किया। इस दौरान जन सामान्य से पौधे लगाने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखना यह बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम इंद्रावसी, निवाड़ी कला, बजरी समेत कई अन्य गांवों में सांसद श्री यादव ने पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पेड़ों में कटाई से वह काफी आहत हैं इसीलिए उन्होंने यहां पौधरोपण करने का मन बनाया है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के हर एक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वृक्षों और मानव का चोली दामन का साथ है। कोई भी मनुष्य ऑक्सीजल के बगैर नहीं रह सकता। जो लोग पेड़ काटते हैं, वे मानवता के दुश्मन हैं। वृक्षों को कटने से बचाने के लिए उन्होंने पर्यावरण सेना का गठन किया है, जिसका भविष्य में ग्राम स्तर पर विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान रामस्वरूप यादव, अनिल तिवारी, जनमेद सिंह यादव, शर्मन सिंह, अभिलाख सिंह चौहान, मान सिंह चौहान, महेश सिंह चौहान, पिन्टू चौहान, मान सिंह शुक्ला, लालजी तिवारी, संजीव दीक्षित, अंकुर दीक्षित, मान सिंह परिहार, कम्मोद सिंह, हरनाम सिंह, संतोष सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।