{"_id":"1d46561c26e77984632c5c9c55641ff7","slug":"enthusiasm-over-the-district-festival-celebrating-holi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में हर्षोल्लास से मना होली का पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में हर्षोल्लास से मना होली का पर्व
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 07 Mar 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली का त्योहार जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होलिका दहन के साथ ही लोगों ने बुराइयों से दूर रहने का संकल्प लेते हुए सुख-समृद्धि की कामना करते हुए आखत डाली। इसके बाद शुरू हुआ होली का हुड़दंग। जमकर एक-दूसरे के साथ होली खेलते हुए गले मिलकर पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन
छोटों ने बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। शनिवार को पुलिस लाइन में एसएसपी ने अधीनस्थ अफसरों व कर्मचारियों के साथ होली खेली।
शुक्रवार को जिले भर में होली का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया गया। होलिया दहन के बाद शुक्रवार की सुबह होते ही हर किसी पर होली की मस्ती नजर आने लगी। बच्चों, बड़ों, सभी ने अबीर गुलाल के साथ जमकर होली खेली। चारों और रंग और अबीर-गुलाल के गुबार उड़ते नजर आए।
विज्ञापन
शुक्रवार को पब्लिक की सुरक्षा में तैनात रहे पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन में होली खेली। एसएसपी डा. राकेश सिंह को अधीनस्थ अधिकारियों के साथ ही कर्मचारियों ने अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी। पुलिस लाइन पहुंचे डीएम नितिन बंसल को एसएसपी ने अबीर-गुलाल लगाकर मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
इस दौरान एएसपी सर्वानंद यादव, सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा, सीओ सैफई अरुण दीक्षित के साथ जिले भर के थानाध्यक्ष व भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
आवास विकास कालोनी स्थित बाबा विकटनाथ महादेव मंदिर पर होली मिलन कार्यक्रम में जमकर अबीर गुलाल उड़ा। पूर्व इंस्पेक्टर रामनाथ सिंह यादव, पूर्व सभासद शकुंतला यादव, महेश राजपूत, रमेश तिवारी, उमेश दुबे आदि ने जमकर होली खेली। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व जिला रेडीमेड गारमेंट एसोसिएशन का होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया।
भरथना प्रतिनिधि के अनुसार नगर के मोहल्ला पुराना भरथना में होलिका दहन के बाद सुबह होते ही बड़े, बुजुर्ग व युवा साथियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। पुराना भरथना में केके यादव, प्रेम कुमार यादव मुखिया, अमर सिंह उर्फ भगत ने इस प्रथा को कायम रखते हुए सैकड़ों की संख्या में मुहल्लावासियों के साथ घर-घर जाकर फाग गाया।
इसके साथ ही चेयरमैन प्रतिनिधि अजय यादव गुल्लू ने भी जमकर होली खेली। मोतीगंज मोहल्ला में महामूर्ख सम्मेलन में महामूर्खाधिराज के खिताब से राकेश दुबे को नवाजा गया। मुकुट व सब्जियों की माला पहनाकर गोबर के जलते हुए कंडे से आरती उतारी गई। सम्मेलन के दौरान अरुण दुबे, चेतन स्वरूप पोरवाल, संदीप चौबे राजू, अजय तिवारी, ब्रजेश गुप्ता रूपे, भरत पोरवाल, गुड्डू पोरवाल, संजय चौरसिया सभासद आदि मौजूद रहे।