फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Embraced the cut to save trees

बाबू दर्शन सिंह का एलान, पेड़ से लिपटकर कटने से बचाएंगे

Thu, 02 Jul 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 02 Jul 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Embraced the cut to save trees

केंद्रीय समाज सेवा समिति ने पर्यावरण की रक्षा और वृक्षों को कटने से बचाने के लिए ’लिपटो आंदोलन’ चलाने का एलान किया है। इस अभियान के लिए समिति पर्यावरण सेना का गठन करेगी।

विज्ञापन


यह सेना लोगों को पौधरोपण के लिए भी प्रेरित करेगी। साथ ही कहीं कोई हरा-भरा पेड़ कट रहा होगा तो उससे लिपटकर उसे बचाने का काम भी करेगी।

ये बातें गुरुवार को संचेतना महिला महाविद्यालय में पर्यावरण की संरक्षा एवं वृक्षारोपण के महत्व पर आयोजित हुई संगोष्ठी में केंद्रीय समाज सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष व राज्यसभा के सांसद बाबू दर्शन सिंह यादव ने कही। उन्होंने कहा कि यह समझ लेना चाहिए कि पेड़ नहीं रहेंगे तो हम भी नहीं रहेंगे।
विज्ञापन


पेड़ों के अंधाधुंध कटान से ही पर्यावरण असंतुलन बढ़ा है। उन्होंने कहा कि तभी पौधा लगाना आज सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि बहुत पहले पर्यावरणविद् व समाजसेवी सुंदरलाल बहुगुणा ने ‘चिपको आंदोलन’ चलाया था। इसी तर्ज पर हम ‘लिपटो आंदोलन’ शुरू करने की घोषणा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके लिए समिति के तत्वावधान में पर्यावरण सेना का भी गठन किया जा रहा है। जहां भी हरा पेड़ कटने की सूचना मिलेगी पर्यावरण सैनिक उस वृक्ष से लिपट कर उसे बचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद कोई नहीं मानता तो प्रशासनिक मदद ली जाएगी।

श्री यादव ने यह भी कहा कि हमने इटावा, मैनपुरी औरैया के डीएफ.ओ से कहा है कि पौधरोपण के लिए वे देशी मूल के पौधे हमें उपलब्ध कराएं। इसके अलावा समिति ने अपने स्तर से भी 5-6 फीट लंबे देशी मूल के पौधे मंगवाएं हैं।

इन्हें निशुल्क रूप से उन लोगों के दरवाजों व खेतों आदि में लगवाया जाएगा, जो उसे वृक्ष के रूप में पल्लवित होने तक अपनी संतान की तरह देखभाल करने का संकल्प लेंगे।

उन्होंने दावा किया कि हमारी समिति मुख्यमंत्री के ग्रीन वैली का सपना साकार करेगी। संगोष्ठी में समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव, महामंत्री सत्यवीर शास्त्री, प्रदेश अध्यक्ष इंद्रपाल आर्य ने भी विचार रखे। संचालन समिति के प्रदेश महासचिव आदेश कुमार शास्त्री ने किया। गोष्ठी में तमाम यज्ञाचार्य, कार्यकर्ता और समाजसेवी आदि मौजूद रहे। 


वन विभाग की जमीन पर डेढ़ सौ पौधे लगाए
बरेहर।
बसरेहर विकास खंड की ग्राम पंचायत खेड़ाहेलू की वन विभाग की जमीन पर डेढ़ सौ पौधे लगाए गए। वन विभाग के वीट इंचार्ज बसरेहर जमीर हसन ने बताया कि इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सेक्शन अधिकारी रविपाल सिंह भदौरिया ने पौधों को लगाने और उनके संरक्षण की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान पंकज यादव ने की। इस दौरान लज्जाराम, नफीस अहमद, श्रीपाल, उदयवीर, कल्लू, राजवीर, श्याम सिंह यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed