फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Embrace all together and said, Eid Mubarak

गले मिलकर सब बोले, ईद मुबारक

Sat, 18 Jul 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 18 Jul 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Embrace all together and said, Eid Mubarak

खुशियों का पर्व ईद-उल-फितर पूरे जिले में जोश, सांप्रदायिक सौहार्द और धार्मिक परंपराओं के साथ मनाया गया। ईदगाह समेत मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई। अमन-चैन की दुआ मांगने के बाद सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। सुबह नमाज के बाद शुरू हुआ ईद मिलन देर रात तक चला।

विज्ञापन


शुक्रवार को शाम चांद नजर आने के बाद ईद की तैयारियां शुरू हो गई थीं। मुस्लिम बहुल इलाकों में पूरी रात चहल-पहल रही। शनिवार को सुन्नी समाज की ईद की नमाज पेश इमाम मौलाना कमालउद्दीन अशरफी ने ईदगाह में अदा कराई। उन्होंने नमाजियों से मिल-जुलकर रहने और आपसी सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन


ईदगाह स्थल नमाजियों से खचाखच भर जाने पर हजारों लोगों ने सड़कों पर नमाज पढ़ी। प्रशासन ने ईदगाह के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। नमाज के बाद मुसलमानों ने गरीबों की मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा शाही मस्जिद, नौरंगाबाद, सिग्नल वाली मस्जिद, शेख जलाल, पचराहा, दरगाह वारसी, कटरा पुर्दल खां, मस्जिद पंजाबियान समेत शहर की विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अदा हुई।

ईदगाह में नमाज के बाद डीएम नितिन बंसल, एसएसपी मंजिल सैनी, एडीएम ईश्वरचंद्र्र, एएसपी सर्वानंद यादव, एसडीएम महेंद्र कुमार सिंह, सीओ शिवराज, कोतवाल विनोद यादव, नगरपालिका चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू ने बच्चों व बड़ों के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद द्री। इस मौके पर डीएम व एसएसपी ने बच्चों को टाफियां भी बांटी।

ईदगाह स्थल के बाहर राजनैतिक दलों के कैंप भी लगे रहे। नमाज के बाद सपा कैंप में अंशुल यादव, राज्यमंत्री अशोक यादव, सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, मुबारक अली, कृष्ण मुरारी गुप्ता, फुरकान अहमद, डा. मरगूब, शफी अहमद, जैनुल आब्दीन, मोहम्मद अल्ताफ, मोहम्मद मंसूर, रिजवान कुरैशी, शावेज नकवी मौजूद रहे।

इसी प्रकार बसपा के कैंप में रुकुम सिंह राजपूत, लाखन सिंह, जिलाध्यक्ष विनोद जाटव, निजाम, वामसेफ जिलाध्यक्ष अशोक गोयल, डा. सुरजन सिंह, जसकरन सिंह कठेरिया, महेंद्र पांडेय, श्याम चौधरी, आलोक वर्मा, सत्यप्रकाश राजपूत, दुर्वेश शाक्य आदि ने शिरकत की।

इसी प्रकार कांग्रेस से जुग्गन कुरैशी, प्रेमशंकर शर्मा, सूरज सिंह यादव, जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव, फजल यूसुफ, धर्मराज वर्मा, अनिल यादव, कोमल सिंह कुशवाहा, माकपा से मुकुट सिंह, प्रेम शंकर यादव और आम आदमी पार्टी से दीपक राज, डा. आशीष कुमार, विनोद चौहान, वीरू कठेरिया, व्यापार मंडल से अनंत प्रताप अग्रवाल, मनीष जैन, जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल,   सदाशिव श्रीवास्तव, सर्वेश  चौहान, सुरेश चंद्र यादव, खादिम अब्बास, डा. अयाज अली,  अब्दुल जब्बार, कामरान खान आदि ने भी गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

जिन्होंने रोजे रखे, ईद उनके लिए तोहफा
शिया समुदाय के लोगों ने ईदुल फितर की नमाज चाणक्य होटल स्थित ईदगाह में उत्साह और खुशनुमा माहौल में अदा की। यहां मौलाना सैयद अनवारुल हसन जैदी इमामेजुमा शिया जामा मस्जिद ने नमाज अदा कराई।

मौलाना श्री जैदी ने ईद की नमाज के बाद खुतबे में कहा कि ईद की खुशी खासकर उन लोगों के लिए अल्लाह की तरफ से तोहफा है। जिन्होंने रमजान में रोजे रखे, नमाज पढ़ी और तिलावत की। मौलाना श्री जैदी ने नमाजियों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देकर मुल्क में अमन-चैन की दुआ की।

इस मौके पर शिया समुदाय की ओर से मौलाना को सम्मानित किया गया। ईद के मौके पर राहत अकील, अरशद मरगूब, एसएम हादी, मुहाफिज हुसैन, मून, शानू, शावेज नकवी, राहत हुसैन, आलिम रिजवी, तस्लीम रजा, हाजी कमर अब्बास नकवी, हाजी रईस जाफरी, मोहम्मद मियां, तनवीर हसन, अयाज हुसैन, शोजफ, सोनू, हुज्जत, जीशान, शयान, शाबू आदि ने एक दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी।


नमाज के बाद खूब हुई खरीदारी
नमाज अदा करने के बाद लोगों ने जमकर खरीदारी भी की। मिठाई, फल, चाट पकौडे़, पान आदि दुकानों पर काफी भीड़भाड़ रही। दिनभर सिवईयों खाने का दौर चलता रहा। लोगों ने एक दूसरे के घरों में जाकर पर्व की मुबारकबाद दी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed