{"_id":"d70fa48e4fced84d9d7e448dd7630ffa","slug":"electricity-wire-fell-on-crops-burned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस बीघे गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस बीघे गेहूं की फसल राख
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Thu, 02 Apr 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम नगला भूपे (सरायचौरी) में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से दस बीघे में गेहूं की फसल राख हो गया। ये फसल तीन किसानोें की थी सभी ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
गांव नगलाभूपे में रामचंद्र, श्रीनिवास, राजीव कुमार निवासी पाली खुर्द के खेतों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे तेज हवा से लाइन के तीन तार आपस मे टकराने के बाद टूट गए। उनसे निकली चिंगारी गेहूं् की फसल पर जा गिरी।
विज्ञापन
देखते ही देखते फसल धू-धूकर जलने लगी। तेज हवा ने शोलों को भड़काने का काम किया। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के ग्राम पत्तापुरा, त्रिलोकपुरा सहित अन्य गांवों के किसान आग बुझाने के लिए दौड़ पडे़ । किसी ने दमकल को सूचना दे दी।
विज्ञापन
जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचती ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। अग्निकांड में रामचंद्र की 3 बीघा व श्रीनिवास की 3 बीघा और राजीव कुमार की 4 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल राख हो गई। मौके पर ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।