फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Electricity of 100 villages went off for nine hours due to burning of cable.

Etawah News: केबल जलने से नौ घंटे तक सौ गांवों की बत्ती गुल

Wed, 07 Feb 2024 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 07 Feb 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Electricity of 100 villages went off for nine hours due to burning of cable.
जसवंतनगर। सोमवार रात लगभग तीन बजे गांव कैस्त स्थित विद्युत केबल जलने से ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े तीन फीडरों की बिजली आपूर्ति नौ घंटे बाधित रही। बिजली बाधित होने की वजह से करीब डेढ़ सौ गांवों के लोग सुबह पेयजल के लिए भी परेशान रहे।
विज्ञापन

बिजली न होने की वजह से सबमर्सिबल व ट्यूबवेल भी नहीं चल सके। मंगलवार को केबल बॉक्स को बदलने के बाद दोपहर करीब 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। फीडर से 33/11 के तीन फीडर बलरई, जुगोरा, सिरसा बीबामऊ से बलरई, बीबामऊ, नगला रामसुंदर, बहादुरपुर, कोकाबली, नगला विशुन, तिजोरा, घुराह, जाखन,सरामई,कछपुरा, फकीर की मड़ैया, खंदिया, बाउथ, लुंगे की मड़ैया, नगला तौर, धरवार समेत लगभग डेढ़ सौ गांव जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

लंबी दूरी की लाइन के साथ लोड के कारण यहां आए दिन विजली आपूर्ति को लेकर कोई न कोई समस्या बनी रहती है। सोमवार रात केबल पर लोड अधिक पड़ा ऐसे में कैस्त गांव के पास बिजली केबल बॉक्स जल गया। केबल जलने की सूचना पर आपूर्ति को उपकेंद्र से बंद कर दिया गया। मंगलवार की सुबह बिजली कर्मी मौके पर पहुंचे और विद्युत केबल को सही करने के बाद दोपहर तक आपूर्ति शुरू कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
केबल बॉक्स जलने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। कर्मियों ने मौके पर पहुंच केबल को दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति बहाल की। - एके सिंह, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed