{"_id":"570950fb4f1c1b312dc8119c","slug":"electric-spark-ignited-the-12-farmers-grow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की चिंगारी से 12 किसानों की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की चिंगारी से 12 किसानों की फसल जली
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 10 Apr 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
किशनी मार्ग पर जाम लगाए ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव पुरैला और भगवंतपुर के बीच शनिवार को ढीली होकर लटक रही हाईटेंशन लाइन के तार में स्पार्किंग होने से निकली चिंगारी ने दोनों गांवों के दर्जन भर किसानों के खेत में खड़ी गेहूं व सरसों की फसल को राख कर दिया। इससे खफा ग्रामीणों ने मुआवजा व विद्युत विभाग के अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर विधूना-किशनी मार्ग पर जाम लगा दिया।
तहसीलदार के आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद जाम खत्म हुआ। वहीं, ग्रामीणों में इस बात को लेकर भी नाराजगी झलकी कि सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची।
गांव पुरैला व भगवंतपुर गांव के बीच से गुजर रही हाईटेंशन लाइन एक स्थान पर ढीली होकर लटक रही है। शनिवार को तारों से निकली चिंगारी गेहूं के एक खेत पर गिरी और आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
एक-एक कर दर्जन भर किसानों के गेहूं व सरसों के खेत को अपनी चपेट में ले लिया। पुरैला व भगवतंपुर के रामवीर, नरेंद्र सिंह, शिवनंदन सिंह, रविंद्र सिंह, राकेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, नरेश, रमेश, रामचंद्र यादव, राकेश यादव, कश्मीर पंचम, विट्टन देवी, बाबूराम शर्मा, छोटेलाल, नेकराम, बदन सिंह व दुर्विजय सिंह के खेत धू-धू कर जलने लगे। आग की सूचना मिलते ही आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों ने पहुंचकर काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
खेत में खड़ी फसलों के राख होने से ग्रामीणों का गुस्सा फुट पड़ा। मुआवजा व विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विधूना-किशनी मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगने की जानकारी मिलने पर ऊसराहार थानाध्यक्ष जेपी यादव फोर्स के साथ पहुंचे। इसी बीच तहसीलदार विजय यादव, नायब तहसीलदार पवन प्रकाश व कानूनगो अनिल यादव भी पहुंच गए। तहसीलदार के आश्वासन के बाद लोगों ने करीब एक घंटे बाद जाम खोल दिया ।