फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Electric scooty caught fire while charging

Etawah News: इलेक्ट्रिक स्कूटी को चार्ज करते समय लगी आग

Fri, 17 Mar 2023 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Electric scooty caught fire while charging
फोटो 22 (फोटो 22)
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। इलेक्ट्रिक स्कूटी को चार्ज करते समय उसमें आग लग गई। किसी तरह स्कूटी को घर से बाहर लाया गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने लोगों की मदद से किसी तरह आग बुझाई।
फ्रेंड्स कालोनी थानाक्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर निवासी सेवानिवृत्त अध्यापक गोपाल अवस्थी ने एक साल पहले करीब एक लाख रुपये कीमत का इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदा था।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब एक बजे घर में बैटरी चार्ज करते समय अचानक स्कूटी में आग लग गई और धुआं उठने लगा। आग लगने घर मेें अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर में सूचना पर पहुंचे मंडी चौकी इंचार्ज राजीव ने दमकल का इंतजार न कर स्कूटी पर बालू और पानी डालकर आग काबू पाया। गोपाल अवस्थी ने बताया कि दोपहर में स्कूटी को चार्ज कर रहे थे तभी आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने का कारण क्या है
जानकारों का कहना है कि स्कूटी की बैटरी के अंदर का तापमान एक रासायनिक प्रतिक्रिया के काफी अधिक बढ़ जाता है और बदले में अधिक गर्मी पैदा करता है, जिससे आग लग जाती है। ऐसे वाहनों की नियामक संस्था नेशनल फायर प्रोटेक्शन एसोसिएशन का कहना है कि जैसे-जैसे इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर लोकप्रिय होते जा रहे हैं, उनमें सावधानी बरतनी भी जरूरी है। चेतावनी दी कि इन वाहनों में उपयोग की जाने वाली लिथियम-आयन बैटरी ज्यादा गर्म हो सकती है, आग लग सकती है और विस्फोट हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed