{"_id":"62210a75a26c6d50bf2fac22","slug":"electric-engine-will-run-as-soon-as-sir-s-report-is-received-etawah-news-knp6836833119","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब की रिपोर्ट मिलते ही दौड़ेगा इलेक्ट्रिक इंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब की रिपोर्ट मिलते ही दौड़ेगा इलेक्ट्रिक इंजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। उत्तर-पूर्व परिक्षेत्र के रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान ने बृहस्पतिवार को स्पेशल ट्रेन से इटावा-मैनपुरी - फर्रुखाबाद नव विद्युतीकृत रेलखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान 107.47 किमी के ट्रैक पर स्थापित प्वॉइंट्स, सिग्नल, ओएचई वायरिंग, खंड के बीच पड़ने वाले स्टेशन, सिग्नल इंस्टालेशन आदि का निरीक्षण किया।
साथ ही विद्युत इंजन से स्पीड ट्रायल भी किया गया। मुख्य संरक्षा आयुक्त की रिपोर्ट ओके मिलने के बाद ही इटावा से वाया मैनपुरी होते हुए फर्रुखाबाद तक इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
रेल संरक्षा आयुक्त ने करहल खंड में इटावा एसपी रोड, ओवरब्रिज, लेवल क्रासिंग गेट संख्या आठ सी, सैफई में बने ट्रैक्शन सब स्टेशन और करहल स्टेशन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
साथ ही लेवल क्रासिंग गेट पर नियुक्त कर्मी से संरक्षा संबंधी जानकारी लेकर जांच की। करहल स्टेशन पर उपकरणों, रिकार्डों, आईपीएस रूम के साथ करहल - मैनपुरी खंड पर पुल संख्या-47 का निरीक्षण भी किया।
निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य बिजली इंजीनियर सतीश कोठारी, सीपीडीआरई एसके दुबे, सीईडीई संजीव कुमार, प्रयागराज मंडल के डीआरएम मोहित चंद्रा समेत उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय और प्रयागराज मंडल के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बृहस्पतिवार दोपहर मुख्य संरक्षा आयुक्त मो. लतीफ और प्रयागराज रेलवे मंडल के उप महाप्रबंधक मोहित चंद्रा स्पेशल निरीक्षण ट्रेन से इटावा पहुंचे।
दोपहर 11:50 बजे सात डिब्बों की स्पेशल निरीक्षण ट्रेन जंक्शन स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंची। पहुंचे प्रयागराज मंडल के उप महाप्रबंधक मोहित चंद्रा और मुख्य संरक्षा आयुक्त लतीफ खान का इटावा स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक पूरनमल मीना और अन्य अधिकारियो ने स्वागत किया।