{"_id":"5fd264548ebc3e3f7e5d35ed","slug":"electicity-etawah-etawah-news-etawha-news-knp5991615138","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली उपभोक्ताओं को नए साल में मिलेगी कैश काउंटर की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली उपभोक्ताओं को नए साल में मिलेगी कैश काउंटर की सौगात
विज्ञापन
इटावा। शहर के बिजली उपभोक्ताओं को बिल जमा करने में लाइन न लगानी पड़े इसके लिए नए साल पर जनवरी में राजागंज और मैनपुरी फाटक के पास दो नए कैश काउंटर खोले जाएंगे। बिजली विभाग के इस कदम से 25 हजार उपभोक्ताओं को फायदा होगा।
अभी शहर में एसडी फील्ड स्थित विद्युत कार्यालय के अलावा इंजीनियरिंग कॉलेज और सुंदरपुर बिजली घर पर बिल जमा करने की सुविधा मिल रही है। ये उपभोक्ताओं के लिए नाकाफी हैं। अधिशासी अभियंता राहुल बाबू कटियार ने बताया कि सबसे पहले मैनपुरी फाटक स्थित बिजली घर पर कैश काउंटर शुरू होगा। इससे आईटीआई चौराहा, शांती कालोनी, राहतपुर समेत आसपास के बिजली उपभोक्ताओं को सुविधा होगी। राजागंज चौराहा स्थित ट्रांसफार्मर के पास कैश काउंटर खोले जाने की तैयारी भी जारी है। टावर लगाए जाने के बाद कैश काउंटर शुरू हो जाएगा। इस कैश काउंटर का लाभ राजागंज, लालपुरा, गाड़ीपुरा, पचराहा, पक्की सराय, कोतवाली के आसपास के विद्युत उपभोक्ता उठा सकेंगे।
किस्तों पर बिल जमा करने की भी योजना
अधिशासी अभियंता का कहना है कि पुराने बकाया वसूलने के लिए कैंप लगाना पड़ता है। लोग यहां तक आकर बकाया जमा करने में कतराते हैं। बिल काउंटर पास होने से लोग हर महीने बिल समय से जमा करेंगे जिससे बकायेदारी कम होगी। वहीं पुराने बकाएदारों को इन काउंटर से किस्तों में आसानी से बकाया जमा करने की सहूलियत देने की भी योजना बनाई जा रही है।